मुख्य सचिव की दो अहम बैठकें : यूनिसेफ  सहयोग विस्तार और जापान के साथ निवेश-संबंधों की मजबूती पर मंथन, बाल अधिकार संरक्षण पर विस्तार से विचार-विमर्श

संकल्प को साकार करने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में प्रभावी कार्य कर रही

मुख्य सचिव की दो अहम बैठकें : यूनिसेफ  सहयोग विस्तार और जापान के साथ निवेश-संबंधों की मजबूती पर मंथन, बाल अधिकार संरक्षण पर विस्तार से विचार-विमर्श
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने यूनिसेफ प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे और जापान में भारत की राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक से अहम बैठकें कीं। स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला व बाल विकास पर चर्चा हुई। राजस्थान में निवेश और पारदर्शिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। जापान ने भारतीय युवाओं के लिए आईटी और स्किल सेक्टर में अवसर बताए।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को सचिवालय में आयोजित दो महत्वपूर्ण बैठकों में  प्रदेश के सामाजिक विकास, निवेश संवर्धन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। पहली बैठक भारत में यूनिसेफ  की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे  के साथ हुई, जबकि दूसरी बैठक जापान में भारत की राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक के साथ आयोजित की। यूनिसेफ  प्रतिनिधि के साथ बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं, महिला एवं बाल विकास, पोषण, शिक्षा तथा बाल अधिकार संरक्षण पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

मुख्य सचिव ने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में प्रभावी कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राष्टÑीय स्वास्थ्य मिशन और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के जरिए स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हुई हैं। जापान की राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक के साथ बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थान में सरल और पारदर्शी प्रक्रियाओं के कारण निवेश के अनुकूल माहौल बना है। राजदूत मलिक ने कहा कि जापान में भारतीय युवाओं के लिए आईटी और उच्च कौशल क्षेत्रों में व्यापक संभावनाएं हैं।

Tags: meetings

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस