गैस कटर से एटीएम काटकर दो लाख रुपए उड़ाए, वारदात में प्रयुक्त वाहन पर लगा रखी थी फर्जी नंबर प्लेट

सुबह मिली वारदात की सूचना

गैस कटर से एटीएम काटकर दो लाख रुपए उड़ाए, वारदात में प्रयुक्त वाहन पर लगा रखी थी फर्जी नंबर प्लेट
वैशाली नगर थाना क्षेत्र में 3 बदमाशों ने एसयूवी से पहुंचकर बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर करीब दो लाख रुपए की नकदी चोरी की। वारदात शनिवार अलसुबह खिरनी फाटक के पास। बदमाशों ने शटर आधा गिराकर करीब आधे घंटे में वारदात की।

जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में गैस कटर से एटीएम काटकर करीब दो लाख रुपए की नकदी चोरी कर ली। शनिवार अलसुबह एसयूवी से पहुंचे तीन बदमाशों ने रैकी कर खिरनी फाटक के पास लाल मंदिर के पीछे स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को निशाना बनाया। वारदात के दौरान बदमाशों ने शटर आधा गिरा दिया और करीब आधे घंटे तक अंदर रहकर गैस कटर से एटीएम काटकर नकदी निकाल ली।

दूसरे वाहन का नंबर लगाकर पहुंचे : पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश एसयूवी से आते दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथों में वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार भी नजर आए। पुलिस जांच में सामने आया कि बदमाशों ने अपनी गाड़ी पर किसी दूसरे वाहन का नंबर लगा रखा था। जब पुलिस ने फुटेज के आधार पर नंबर की जानकारी जुटाई तो वह किसी अन्य वाहन का निकला। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि वारदात में इस्तेमाल एसयूवी भी चोरी की हो सकती है।

सुबह मिली वारदात की सूचना :

थाना प्रभारी अरविंद सिंह शेखावत  के अनुसार वारदात शनिवार अलसुबह 3:25 बजे की है। बदमाश एटीएम में घुसे और शटर को आधा नीचे कर अंदर से गैस कटर चलाया। बाजार और दुकानों वाले इलाके में करीब आधे घंटे से अधिक समय तक बदमाश एटीएम के अंदर रहे, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी। सुबह करीब 9 बजे एटीएम काटे जाने की सूचना मिलने पर वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और उनकी एसयूवी की तलाश में जुटी है।

Read More जयपुर में नगर निकाय चुनाव की सुरक्षा में 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में होगा मतदान

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर