सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत

ट्रक समेत एस्कॉर्ट के लिए इस्तेमाल की जा रही कार भी जब्त

सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
जयपुर की सीएसटी और बस्सी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर ₹4 करोड़ मूल्य का 23 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने दो तस्करों, शाहिद खान (झारखंड) और सायर राम (जोधपुर) को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त ट्रक और एस्कॉर्ट कार जब्त की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

जयपुर। पुलिस की सीएसटी टीम और बस्सी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 23 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने बस्सी थाना क्षेत्र में शाहिद खान निवासी रांची (झारखंड) और सायर राम जाट निवासी परेड़ा बिलाड़ा जोधपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 91 प्लास्टिक कट्टों में भरा करीब 23 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त ट्रक समेत एस्कॉर्ट के लिए इस्तेमाल की जा रही कार भी जब्त की गई है।

पुलिस कार के नंबरों की भी जांच कर रही है। इस संबंध में बस्सी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एस्कॉर्ट कर रहे दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत