ब्यावर में नकली घी व तेल के दो गोदाम सीज : ब्रांड के नकली घी एवं तेल बनाने का अवैध कारोबार परवान पर, दो माल भरे वाहन भी जब्त

पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध कारोबार में लग्जरी वाहनों का उपयोग

ब्यावर में नकली घी व तेल के दो गोदाम सीज : ब्रांड के नकली घी एवं तेल बनाने का अवैध कारोबार परवान पर, दो माल भरे वाहन भी जब्त

विभिन्न ब्रांड के नकली घी एवं तेल बनाने का अवैध कारोबार परवान पर। साकेतनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को भंडाफोड़ कर दो अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई कर दो गोदाम को सीज किया। दोनों गोदामों पर बड़ी मात्रा में नकली घी एवं तेल के पीपे सहित उपकरण मिले। पुलिस ने दोनाें गोदामों को माल सहित सीज कर दिया।

ब्यावर। ब्यावर शहर में विभिन्न ब्रांड के नकली घी एवं तेल बनाने का अवैध कारोबार परवान पर है। साकेतनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को भंडाफोड़ कर दो अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई कर दो गोदाम को सीज किया है। दोनों गोदामों पर बड़ी मात्रा में नकली घी एवं तेल के पीपे सहित उपकरण मिले हैं। पुलिस ने दोनाें गोदामों को माल सहित सीज कर दिया है। नकली माल को भरकर सप्लाई के लिए भेजे जाने वाले दो वाहनों को भी माल सहित गोदाम में ही खड़ा करवाया है। पुलिस की सूचना के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का दल भी मौके पर पहुंच गया है, जो अब माल की जांच कर रहा है।

पुलिस को शहर में नकली घी एवं तेल का बड़े पैमाने पर कारोबार होने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद साकेतनगर थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह फौजदार ने सूचना को पुख्ता किया और आला अधिकारियों के निर्देश पर टीम तैयार कर दोपहर में मौके पर दबिश दी। थानाधिकारी फौजदार ने बताया कि उदयपुर रोड इलाके में गुरूकुल स्कूल के सामने की तरफ बने आवासीय परिसर में नकली घी एवं तेल का कारोबार किया जा रहा था। मौके पर बड़ी मात्रा में श्री श्यामरस, मधुसुदन, सरस, अमूल जैसी ब्रांडों के तैयार किए गए नकली घी के पीपे पड़े मिले। इसी प्रकार तेल मूंगफली एवं तिल्ली के तेल में कृष्णा गोल्ड, नंदलाल गोल्ड आदि ब्रांड के तैयार तेल के पीपे भी पड़े मिले है। गोदाम भी एक निर्माणाधीन मकान में संचालित किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार मौके पर मिलावटी घी, तेल के अलावा पैकेजिंग मटेरियल भी काफी मिला है। जिसमें नामी कंपनियों के रैपर एवं खाली डिब्बे, केन, पीपे आदि शामिल है। 

पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध कारोबार में लग्जरी वाहनों का भी उपयोग हो रहा है। ताकि माल सप्लाई के दौरान किसी को कुछ पता नहीं चले। पुलिस अब इस अवैध कारोबार के नेटवर्क को खंगाले में जुटी गई है। ज्ञात रहे कि इसी क्षेत्र में पुलिस ने पूर्व में भी दबिश दी थी, लेकिन उस समय तैयार किया हुआ नकली माल नहीं मिल पाया।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं