टाइप-1 डायबिटीज उपचार और सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिए निर्देश

सचिवालय में आयोजित बैठक में इस संबंध में चर्चा

टाइप-1 डायबिटीज उपचार और सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिए निर्देश

राज्य सरकार प्रदेश में टाइप—1 डायबिटीज के उपचार और सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन को और सुदृढ़ करेगी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित बैठक में इस संबंध में चर्चा।

जयपुर। राज्य सरकार प्रदेश में टाइप—1 डायबिटीज के उपचार और सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन को और सुदृढ़ करेगी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सचिवालय में सोमवार को आयोजित बैठक में इस संबंध में चर्चा की गई। भारत सरकार के पूर्व स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण (आईएएस सेवानिवृत्त), निदेशक कॉर्पोरेट अफेयर्स दिवाकर मित्तल तथा नोवो नॉर्डिस्क संस्था के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में डायबिटीज, बच्चों में बढ़ता मोटापा तथा सिकल सेल एनीमिया के समग्र प्रबंधन के एकीकृत मॉडल पर विचार विमर्श किया गया। मुख्य सचिव ने राज्य में टाइप-1 डायबिटीज के प्रभावी प्रबंधन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा बांसवाड़ा, डूंगरपुर एवं प्रतापगढ़ जैसे जनजातीय जिलों में सिकल सेल एनीमिया कार्यक्रम को प्राथमिकता के साथ सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पीपीपी मोड पर काम करते हुए राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच एवं गुणवत्ता दोनों को बेहतर बनाया जा सकता है। बैठक में टाइप—1 डायबिटीज के प्रभावी उपचार के लिए प्रदेश में प्रारंभ किए गए नवाचार ‘मिशन मधुहारी’ को सुदृढ़ करने के लिए सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी) मॉडल पर कार्य करने की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। साथ ही सिकल सेल एनीमिया के लिए हब एंड स्पोक मॉडल अपनाने पर चर्चा की गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मल्लिकार्जुन खड़गे का केंद्र पर निशाना: कोरोना काल में मजदूरों को राहत देने में मनरेगा को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप, वीबी-जयराम-जी योजना लागू नहीं को लेकर उठाए सवाल मल्लिकार्जुन खड़गे का केंद्र पर निशाना: कोरोना काल में मजदूरों को राहत देने में मनरेगा को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप, वीबी-जयराम-जी योजना लागू नहीं को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि करोड़ों मजदूरों...
पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार का दावा: अमेरिका, ईरान के बीच वार्ता की मध्यस्थता करने के लिए तैयार है पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की भी हो सकते हैं शामिल
टाइप-1 डायबिटीज उपचार और सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिए निर्देश
राजस्थान कैडर की IAS नेहा गिरी सेंट्रल डेप्यूटेशन पर रिलीव, अल्पसंख्यक मंत्रालय में निदेशक नियुक्त
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय : नवनियुक्त डीन प्रोफ़ेसर डॉ.अमन सिंह सिसोदिया का अभिनन्दन, विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श
सैलरी क्रेडिट होने से लेकर ATM से पैसे निकालने तक...01 अप्रैल 2026 से आम आदमी की जेब पर पड़ेगा ये असर, पढ़ें किन-किन नियमों में हुआ बदलाव ?
साबरमती-गोरखपुर रेलसेवा का थावे स्टेशन तक संचालन की अवधि में अस्थाई विस्तार, जानें कारण