दुनिया की 31 वेटलैंड सिटी में शामिल उदयपुर, मुख्यमंत्री ने कहा -  राजस्थान सहित संपूर्ण भारत के लिए गौरव का क्षण

दुनिया की वेटलैंड सिटी में शामिल कर लिया

दुनिया की 31 वेटलैंड सिटी में शामिल उदयपुर, मुख्यमंत्री ने कहा -  राजस्थान सहित संपूर्ण भारत के लिए गौरव का क्षण

भारत में पहली बार, मध्य प्रदेश का इंदौर और राजस्थान का उदयपुर दुनिया के 31 वेटलैंड मान्यता प्राप्त शहरों की सूची में शामिल हो गए हैं।

जयपुर। भारत में पहली बार, मध्य प्रदेश का इंदौर और राजस्थान का उदयपुर दुनिया के 31 वेटलैंड मान्यता प्राप्त शहरों की सूची में शामिल हो गए हैं। यूनेस्को के रामसर ने झीलों के शहर उदयपुर को दुनिया की वेटलैंड सिटी में शामिल कर लिया है। मध्य प्रदेश के इंदौर ने भी यह उपलब्धि पाई है। दुनिया में अब 31 वेटलैंड शहर हो गए हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार के  कार्यकाल में उदयपुर ने विश्व के 31 वेटलैंड सिटी की सूची में स्थान प्राप्त किया है, जो कि राजस्थान सहित संपूर्ण भारत के लिए गौरव का क्षण है। यह उपलब्धि डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी नीतियों, सामूहिक प्रयासों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने खुशी जाहिर करते हुए एक्स पर लिखा- 'मुझे यह बताते हुए खुशी है कि भारत में पहली बार, मध्य प्रदेश में इंदौर और राजस्थान में उदयपुर दुनिया के 31 वेटलैंड मान्यता प्राप्त शहरों की सूची में शामिल हो गए हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी को एक साथ जोड़कर आगे बढ़ने के दृष्टिकोण का प्रमाण है। यह उपलब्धि शहरी और ग्रामीण दोनों केंद्रों में पारिस्थितिकी संरक्षण से समझौता किए बिना हमारे शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास पर भारत की ओर से दिए गए जोर को दर्शाती है। इस अनूठी उपलब्धि के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान को बधाई।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत