आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
रेलवे कर्मचारियों को सूचना दें
जयपुर। उत्तर-पश्चिम रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत बीते तीन दिनों में 9 संकटग्रस्त बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित उनके परिजनों को सौंपा। अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में राह भटके, घर से बिना बताए निकले और संकट में मिले बच्चों को सुरक्षा प्रदान कर उनके परिवारों से मिलाया जा रहा है।
आरपीएफ के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक उत्तर-पश्चिम रेलवे क्षेत्र में कुल 414 बच्चों को रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें घर से बिना बताए निकले, भटक चुके और शोषण या बाल तस्करी के संभावित खतरे में आए बच्चे शामिल हैं। आरपीएफ ने नागरिकों और रेल यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन या ट्रेन में कोई बच्चा अकेला, डरा हुआ या संदिग्ध व्यक्ति के साथ दिखाई दे तो तुरंत आरपीएफ या रेलवे कर्मचारियों को सूचना दें। इसके लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर भी संपर्क किया जा सकता है। आरपीएफ ने कहा कि सजगता का एक कदम किसी बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचा सकता है।

Comment List