प्रभा खेतान फाउंडेशन की 'सहयोग' पहल के तहत: रविवार को अशोक क्लब में होगा आयोजन, अनुराग माइनस वर्मा की पुस्तक 'द ग्रेट इंडियन ब्रेन रॉट' पर होगी चर्चा

बुक टॉक: जयपुर में डिजिटल इंडिया के 'ब्रेन रॉट' पर रोचक चर्चा

प्रभा खेतान फाउंडेशन की 'सहयोग' पहल के तहत: रविवार को अशोक क्लब में होगा आयोजन, अनुराग माइनस वर्मा की पुस्तक 'द ग्रेट इंडियन ब्रेन रॉट' पर होगी चर्चा
प्रभा खेतान फाउंडेशन की पहल पर रविवार को अशोक क्लब में प्रसिद्ध लेखक अनुराग माइनस वर्मा अपनी पुस्तक पर संवाद करेंगे। यह सत्र सोशल मीडिया, एल्गोरिदम और इन्फ्लुएंसर कल्चर के सामाजिक प्रभावों पर व्यंग्यात्मक रोशनी डालेगा। डिजिटल दुनिया की चुनौतियों को समझने के लिए जयपुर की ब्लॉगर तुषारिका सिंह इस चर्चा का नेतृत्व करेंगी।

जयपुर। जयपुर में दिल्ली के प्रख्यात लेखक, पोडकास्टर एवं कल्चरल क्रिटिक, अनुराग माइनस वर्मा की पुस्तक 'द ग्रेट इंडियन ब्रेन रॉट: लव, लाइज एंड एल्गोरिदम इन डिजिटल इंडिया' पर रोचक चर्चा का आयोजन होगा। प्रभा खेतान फाउंडेशन की 'सहयोग' पहल के तहत यह कार्यक्रम रविवार को अशोक क्लब में शाम 4 बजे से आयोजित होगा। इस चर्चा के दौरान लेखक अनुराग माइनस वर्मा जयपुर की ब्लॉगर एवं कम्यूनिकेशन स्पेशलिस्ट, तुषारिका सिंह के साथ संवाद करेंगे। 

यह पुस्तक भारत की तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया पर आधारित एक दिलचस्प और विचारोत्तेजक पुस्तक है। इसमें लेखक ने अपने अनुभवों, हास्य और व्यंग्य के माध्यम से  सोशल मीडिया, इन्फ्लुएंसर कल्चर, वायरल कंटेंट और ऑनलाइन ट्रोलिंग जैसे विषयों के माध्यम से इंटरनेट के प्रभाव को समझाने की कोशिश की है। यह पुस्तक भारत के ऑनलाइन जीवन, उसकी चुनौतियों और उसके सामाजिक प्रभावों को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत करती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिक्स 2026 : भारत-रूस के बीच एसएमआर, एस-400 में देरी, एआई और रेयर अर्थ पर होगी चर्चा ब्रिक्स 2026 : भारत-रूस के बीच एसएमआर, एस-400 में देरी, एआई और रेयर अर्थ पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आगामी बैठक में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों, नए परमाणु बिजली संयंत्र, एस-400...
राजस्थान में अनुपूरक बजट राशि खर्च करने के निर्देश, केंद्रीय योजनाओं में मंजूरी के बाद ही धनराशि खर्च होगी
जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पारम्परिक अंदाज में पर्यटकों का स्वागत
अशोक सिद्धार्थ का मायावती को पत्र, कहा-'आपके आदेश से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं', मायावती को बताया राजनीतिक गुरू
फिलीपींस में दर्दनाक हादसा: नौका में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 87 लापता; बचाव और राहत कार्य जारी
भारत, वैश्विक व्यापार में महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए मौके बढ़ाने हेतु ब्रिक्स सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगा : पीयूष गोयल
ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- होर्मुज जलडमरूमध्य अब कहलाएगा ट्रंप जलडमरूमध्य, ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका जीत रहा है