वन विभाग, टीम रक्षा एवं एच जी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान से परिया चील तथा नर मोर का सफलतापूर्वक पुनर्वास, जयपुर जू परिसर में किया रिलीज़
जयपुर: मोर और चील का सफल पुनर्वास
वन विभाग और टीम रक्षा ने घायल मोर और चील का सफल उपचार कर उन्हें जयपुर जू परिसर में मुक्त किया। ये पक्षी पतंग के मांझे से घायल हुए थे।
जयपुर। वन विभाग, टीम रक्षा एवं एच जी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान से एक परिया चील (Pariah Kite) तथा एक नर मोर का सफलतापूर्वक पुनर्वास उपरांत जयपुर जू परिसर में रिलीज़ किया गया।
डीसीएफ वाइल्डलाइफ (जयपुर जू) विजयपाल सिंह द्वारा इन पक्षियों को उनके रेस्क्यू किए गए स्थान पर रिलीज़ किया
रक्षा के रोहित गंगवाल ने बताया कि मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए थे। टीम रक्षा द्वारा तत्काल रेस्क्यू कर उपचार एवं देखभाल की गई। पूर्णतः स्वस्थ होने के पश्चात इन्हें पुनः उनके सुरक्षित जगह छोड़ दिया गया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 Jul 2026 14:09:54
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के आठ जिलों—फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ और सलूम्बर में स्थाई लोक अदालतों...

Comment List