रणथम्भौर के अनसुने प्रहरी : बारिश, जंगल और बाघों के बीच 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात वनकर्मी
वन्यजीवों की सुरक्षा में जुटे हुए
जयपुर। जब अधिकांश लोग मानसून की बारिश का आनंद लेते हैं, तब रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के वनकर्मी उसी बारिश में जंगल की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे होते हैं। घने जंगल, फिसलन भरे रास्ते, उफनते नाले और लगातार वर्षा जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच रणथम्भौर के दूरस्थ वन चौकियों पर तैनात वन रक्षक, वनपाल और अन्य फील्ड स्टाफ दिन-रात वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में जुटे हुए हैं। उप वन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि टाइगर रिजर्व की कई वन चौकियां जंगल के ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में स्थित हैं। वनकर्मी सातों दिन 24 घंटे निगरानी रखते हुए बाघों एवं अन्य वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखते हैं।
वायरलेस संचार प्रणाली, नियमित वाहन एवं पैदल गश्त तथा आधुनिक निगरानी व्यवस्था के माध्यम से प्रत्येक संवेदनशील क्षेत्र की सतत मॉनिटरिंग की जाती है। बारिश के दौरान विशेष रेन गियर, वायरलेस सेट एवं आवश्यक उपकरणों के साथ वनकर्मी दिन-रात गश्त कर रहे हैं, ताकि आकस्मिक स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Comment List