मई में शाही सफर का अनोखा अनुभव : पहली बार ऑफ-सीजन में दौड़ेगी पैलेस ऑन व्हील्स, 84 चुनिंदा मेहमान लेंगे सफर का आनंद

अगले सीजन के लिए बुकिंग्स मिलना शुरू

मई में शाही सफर का अनोखा अनुभव : पहली बार ऑफ-सीजन में दौड़ेगी पैलेस ऑन व्हील्स, 84 चुनिंदा मेहमान लेंगे सफर का आनंद

राजस्थान की शाही विरासत को दुनिया भर में पहचान दिलाने वाली लग्ज़री ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स इस बार इतिहास। अपने 45 वर्षों के सफर में पहली बार यह ट्रेन ऑफ-सीजन यानी मई माह में विशेष टूर। ट्रेन दिल्ली से रवाना होकर 21 मई को जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

जयपुर। राजस्थान की शाही विरासत को दुनिया भर में पहचान दिलाने वाली लग्ज़री ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स इस बार इतिहास रचने जा रही है। अपने 45 वर्षों के सफर में पहली बार यह ट्रेन ऑफ-सीजन यानी मई माह में विशेष टूर पर निकलेगी। यह ट्रेन दिल्ली से रवाना होकर 21 मई को जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस विशेष टूर को पूरी तरह चार्टर बुकिंग के तहत आयोजित किया गया है, जिसमें 84 चुनिंदा मेहमान शाही सफर का आनंद लेंगे।

आमतौर पर सितंबर से अप्रैल तक संचालित होने वाली यह ट्रेन गर्मी के मौसम में नहीं चलती, लेकिन इस बार पर्यटकों की विशेष मांग को देखते हुए यह पहल की गई है। ओएंडएम के निदेशक भगत सिंह लोहागढ़ का कहना है कि जयपुर पहुंचने पर मेहमानों का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का विशेष सिटी टूर भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले सीजन के लिए बुकिंग्स मिलना शुरू हो गई हैं। अभी तक करीब 250 बुकिंग्स मिल चुकी हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण : सभी 22 दवाइयां जांच में सही, गुणवक्ता में कमी नहीं कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण : सभी 22 दवाइयां जांच में सही, गुणवक्ता में कमी नहीं
कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण में अस्पताल में काम आ रही दवाईयों के सैंपल जांच में सही पाए गए।...
इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्प्णी, निजी शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को जनगणना कार्य के लिए नहीं कर सकते बाध्य
नौतपा के पहले दिन भट्टी सा तपा प्रदेश, 28 से फिर आंधी-बारिश के आसार
भीषण गर्मी से राजस्थान में मई-जून में बिजली डिमांड चरम पर, सप्लाई प्रबंधन में जुटा ऊर्जा विभाग
सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54
सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'