काले कपड़े पहन सफाईकर्मियों का अनूठा विरोध, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

कर्मचारियों को मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा

काले कपड़े पहन सफाईकर्मियों का अनूठा विरोध, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
नगर निगम के सफाईकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काले कपड़े पहनकर प्रशासन के खिलाफ अनूठा विरोध प्रदर्शन। बड़ी संख्या में सफाईकर्मी पुराने नगर निगम परिसर में एकत्रित हुए, जहां से उन्होंने आगरा गेट स्थित गणेशजी मंदिर तक रैली निकाली।

अजमेर। नगर निगम के सफाईकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को काले कपड़े पहनकर प्रशासन के खिलाफ अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में सफाईकर्मी पुराने नगर निगम परिसर में एकत्रित हुए, जहां से उन्होंने आगरा गेट स्थित गणेशजी मंदिर तक रैली निकाली। रैली के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और प्रशासन पर उनकी समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। रैली के बाद सभी कर्मचारी वापस पुराने नगर निगम परिसर पहुंचे, जहां आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में कर्मचारी नेताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से सफाईकर्मी अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि सफाईकर्मी शहर को स्वच्छ रखने के लिए हर परिस्थिति में कार्य करते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने दैनिक मजदूरी में बढ़ोतरी, सेवा शर्तों में सुधार, नौकरी की सुरक्षा तथा अन्य लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। आम सभा में मौजूद वक्ताओं ने कर्मचारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया और कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द वार्ता कर समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत