ज्वेलरी शॉप से सोने के आभूषणों का डिब्बा चोरी : अज्ञात महिला पर संदेह, जानें पूरा मामला

सांगानेर की सुनारों की गली में वारदात

ज्वेलरी शॉप से सोने के आभूषणों का डिब्बा चोरी : अज्ञात महिला पर संदेह, जानें पूरा मामला
सांगानेर की सुनारों की गली स्थित श्री कृष्णा आभूषण भंडार से सोने के आभूषणों और पुराने सोने के स्क्रैप से भरा डिब्बा चोरी। 21 सितंबर को अज्ञात महिला ने दुकानदार की नजर बचाकर वारदात को अंजाम।

जयपुर। सांगानेर की सुनारों की गली स्थित ज्वेलरी शॉप से सोने के आभूषणों और पुराने सोने के स्क्रैप से भरा डिब्बा चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात 21 सितंबर को दोपहर करीब 4 से 4:30 बजे के बीच हुई। मामले में मालपुरा गेट थाना पुलिस ने न्यायालय के इस्तगासे पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सांगानेर निवासी पुष्पेंद्र सोनी (40) पुत्र धनजी सोनी की सुनारों की गली में श्री कृष्णा आभूषण भंडार के नाम से दुकान है। परिवादी के अनुसार, घटना के समय उसके पिता धनजी सोनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान सामान खरीदने के लिए एक अज्ञात महिला दुकान पर आई। धनजी सोनी दूसरे ग्राहक को सामान दिखाने में व्यस्त थे। इसी का फायदा उठाकर महिला कथित तौर पर नजर बचाकर दुकान से एक डिब्बा उठाकर ले गई।

डिब्बे में ग्राहकों के मरम्मत के लिए दिए गए सोने के आभूषण और पुराने सोने का स्क्रैप रखा हुआ था। घटना के संबंध में परिवादी ने न्यायालय में इस्तगासा पेश किया। इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर मालपुरा गेट थाना पुलिस ने  मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर की 597 ग्राम पंचायतों में चुनाव की तैयारी तेज, 2094 बूथों के लिए 10,230 ईवीएम यूनिट का रेंडमाइजेशन जयपुर की 597 ग्राम पंचायतों में चुनाव की तैयारी तेज, 2094 बूथों के लिए 10,230 ईवीएम यूनिट का रेंडमाइजेशन
पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत जिले की 22 पंचायत समितियों के लिए ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन किया। जिला...
जवाहर कला केंद्र में स्त्री की नजर से दिखेगा हैमलेट, 'ए वुमन ऑर नॉट टू बी' का आयोजन
PWD में लंबित उच्च स्तरीय बिलों और शिकायतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित, 7 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश
कश्मीर में लगी भीषण आग : दुकानें और घर जलकर खाक, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ियां
ज्वेलरी शॉप से सोने के आभूषणों का डिब्बा चोरी : अज्ञात महिला पर संदेह, जानें पूरा मामला
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
पंचायत चुनाव : जिला परिषद के लिए 43, पंचायत समितियों के लिए 175 नामांकन दाखिल