जयपुर में हरमनप्रीत कौर के वैक्स स्टेच्यू का अनावरण, बोलीं- यह मेरे लिए गर्व का पल

विश्व विजेता कप्तान ने आरआईसी में खुद किया स्टेच्यू का अनावरण

जयपुर में हरमनप्रीत कौर के वैक्स स्टेच्यू का अनावरण, बोलीं- यह मेरे लिए गर्व का पल
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर अब जयपुर की पहचान का हिस्सा बन गई हैं। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित कार्यक्रम में हरमनप्रीत कौर ने अपने वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया।

जयपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर अब जयपुर की पहचान का हिस्सा बन गई हैं। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित कार्यक्रम में हरमनप्रीत कौर ने अपने वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने पहली बार अपने मोम के पुतले को देखा और इस खास पल का हिस्सा बनीं। नाहरगढ़ स्थित हिस्टॉरिका म्यूजियम की ओर से तैयार किए गए इस स्टेच्यू को अब आमजन के सामने प्रदर्शित किया गया है।

महिला क्रिकेट में देश का गौरव बढ़ाने वाली हरमनप्रीत कौर की उपलब्धियों को सम्मान देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। स्टेच्यू में उनके क्रिकेटर के रूप और व्यक्तित्व को जीवंत रूप देने का प्रयास किया गया है। इस मौके पर हरमनप्रीत की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

गौरतलब है कि 2 नवंबर 2025 को हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद जयपुर वैक्स म्यूजियम की ओर से उनका वैक्स स्टेच्यू बनाने की घोषणा की गई थी।

यह स्टेच्यू हरमनप्रीत के संघर्ष, दृढ़ संकल्प और शानदार नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। जयपुर में उनके वैक्स स्टेच्यू की स्थापना से महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक उपलब्धि को नई पहचान मिलेगी। साथ ही यह युवा पीढ़ी, खासकर बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देगा।

Read More पंचायत चुनाव : चौथे चरण में 7521 प्रत्याशी मैदान में, 11 वार्डों में निर्विरोध जीत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जलदाय विभाग की लापरवाही पर सवाल, बिना सूचना पानी बंद होने से लोग परेशान जलदाय विभाग की लापरवाही पर सवाल, बिना सूचना पानी बंद होने से लोग परेशान
राजधानी जयपुर में शुक्रवार को बिना पूर्व सूचना पेयजल सप्लाई बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना...
विकसित राजस्थान और विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री
राहुल गांधी की हिम्मत कैसे हुई? तेलंगाना के मुद्दों पर केटीआर ने कांग्रेस को घेरा
शुरुआती कारोबार में रुपये की 7 पैसे की बढ़त, डॉलर के मुकाबले 94.05 के स्तर पर खुला
कृषि भूमि के गैर-कृषि उपयोग का रास्ता साफ, सरकार ने लागू किए नए नियम 
वायदा बाजार की नरमी का असर : सोना और चांदी में रिकॉर्ड गिरावट, जानें क्या है भाव  
अब गोवा जाना होगा और भी आसान! PM Modi आज करेंगे भारत की सबसे लंबी अवधि वाली "वंदे भारत ट्रेन" का उद्घाटन, जानें क्या होगा रूट?