शहरी-ग्रामीण सेवा शिविरों की बढ़ाई अवधि, जानें अब तक तक लगेंगे फॉलोअप कैंप

सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध

शहरी-ग्रामीण सेवा शिविरों की बढ़ाई अवधि, जानें अब तक तक लगेंगे फॉलोअप कैंप
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बड़ा निर्णय लिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों की अवधि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। इसके तहत 21 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रदेशभर में फॉलोअप सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों की अवधि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। इसके तहत 21 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रदेशभर में फॉलोअप सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं, जबकि औपचारिक विस्तृत आदेश भी शीघ्र जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह निर्णय राज उन्नति की समीक्षा बैठक में लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पहले चरण के शिविरों में प्राप्त लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए और पात्र नागरिकों को बिना अनावश्यक देरी के सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। फॉलोअप शिविरों में पट्टे, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, राजस्व एवं नगरीय सेवाओं सहित विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित मामलों का मौके पर समाधान किया जाएगा। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लाभ से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री के इस निर्णय को आमजन की सुविधा और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जोधपुर में 24 घंटे में दो प्रसूताओं की मौत, मातृ स्वास्थ्य तंत्र पर उठे गंभीर सवाल जोधपुर में 24 घंटे में दो प्रसूताओं की मौत, मातृ स्वास्थ्य तंत्र पर उठे गंभीर सवाल
राजस्थान में प्रसूताओं की मौत के बढ़ते मामलों के बीच अब जोधपुर भी चिंता का केंद्र बन गया। गत 24...
NEET पेपर लीक पर संसद में संग्राम : हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र का पहला दिन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रदेश में प्रमुख मार्गों पर टोल महंगा : आज रात 12 बजे से नई दरें लागू, जानें कितनी बढ़ी कीमत
कैंसर मरीजों को जिले में ही मिलेगा विशेषज्ञ उपचार, आरजीएचएस में एआई से होगी निगरानी
युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही सरकार : छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज गलत, खड़गे बोले- शिक्षा नीति पर चर्चा के लिए सरकार तैयार नहीं
उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन : एहतियातन रोकी चारधाम यात्रा, अधिकारियों को तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के निर्देश
जापान में गूंजा रॉयल राजस्थान, पर्यटन उद्योग के बीच उत्पादों को प्रस्तुत करना कार्यक्रम का उद्देश्य