वैशाली नगर के सिरियस ज्वैलर्स शोरूम को बनाया था निशाना, चाकू की नोक पर लूटे थे 7 हार और 31 अंगूठियां

300 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई

वैशाली नगर के सिरियस ज्वैलर्स शोरूम को बनाया था निशाना, चाकू की नोक पर लूटे थे 7 हार और 31 अंगूठियां
जयपुर पश्चिम के वैशाली नगर थाना पुलिस ने सिरियस ज्वैलर्स शोरूम में दिनदहाड़े हुई करीब 37 लाख रुपये के सोने और हीरे के आभूषणों की लूट की वारदात का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जयपुर । जयपुर पश्चिम के वैशाली नगर थाना पुलिस ने सिरियस ज्वैलर्स शोरूम में दिनदहाड़े हुई करीब 37 लाख रुपये के सोने और हीरे के आभूषणों की लूट की वारदात का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के आरोप में दिग्विजय सिंह (32) निवासी देवी नगर, कालवाड़ रोड करधनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से लूटे गए आभूषणों की बरामदगी के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
चाकू दिखाकर ज्वैलरी कंसल्टेंट और गार्ड को धमकाया

पुलिस के अनुसार, सिरियस ज्वैलर्स शोरूम में कार्यरत ज्वैलरी कंसल्टेंट अंजली कायथ ने 10 नवंबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह रोजाना की तरह सुबह करीब 10:15 बजे शोरूम खोलकर काम कर रही थीं। इसी दौरान करीब 10:30 बजे एक युवक चेहरे पर मास्क और सिर पर पीले रंग की टोपी पहनकर काले रंग का बैग लेकर शोरूम में पहुंचा। युवक ने अचानक बैग से चाकू निकालकर उन्हें डराना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर उसने शोरूम के सिक्योरिटी गार्ड महावीर प्रसाद गुप्ता को भी जबरन पकड़ लिया और उन्हें आने-जाने से रोक दिया। इसके बाद आरोपी ने चाकू की नोक पर ज्वैलरी कंसल्टेंट को जान से मारने की धमकी देकर शोरूम में रखे सोने और हीरे के आभूषण निकलवाए और अपने बैग में भर लिए।
 7 हार और 31 अंगूठियां लेकर हुआ फरार

वारदात के बाद आरोपी शोरूम से फरार हो गया। घटना के बाद जब शोरूम के स्टाफ ने आभूषणों का मिलान किया तो 7 गले के हार और हाथ की 31 अंगूठियां गायब मिलीं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 37 लाख रुपये बताई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

300 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली : वारदात की गंभीरता को देखते हुए जयपुर पश्चिम पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।  टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने मानवीय आसूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्ध की पहचान दिग्विजय सिंह के रूप में की।
 दिल्ली में माल बेचने की फिराक में होने की मिली सूचना जांच के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी दिल्ली में है और लूटे गए माल को बेचने की फिराक में गया हुआ है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को डिटेन किया। पूछताछ के बाद उसे प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More हाईकोर्ट ने निचली कोर्ट की कार्यशैली पर उठाए सवाल, पीठासीन अधिकारी और रीडर्स को ट्रेनिंग की बताई जरूरत

लूटे गए आभूषणों की बरामदगी के प्रयास जारी : पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से लूटे गए 7 हार और 31 अंगूठियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात में लूटा गया पूरा माल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Read More जयपुर से बिगड़ा विमानों का शेड्यूल, 2 फ्लाइट रद्द

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश का अलर्ट  Weather Update : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश का अलर्ट 
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के 10 से...
दिल्ली की हवा बनी 'जहर', लोगों की सांसों पर संकट अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़
महादेव सट्टा ऐप मामला : सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, 7 दिन की ईडी रिमांड पर, दोनों पक्षों के बीच देर शाम तक चली बहस
इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव : चांदी सस्ती और जेवराती सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
बुजुर्गों से युवाओं तक मतदान का उत्साह, 100 वर्षीय बद्री बाई ने डाला वोट
40 विला की जांच पहुंची प्रदूषण नियंत्रण मंडल, आईएएस शिखर अग्रवाल के कार्यकाल की फाइलें तलब
रेलवे का बदलाव, RAC टिकट का दशकों पुराना सिस्टम हो सकता है बंद