वंदे गंगा जल संरक्षण : जन अभियान से बदलेगी जयपुर के जल स्रोतों की तस्वीर और तकदीर

जिले के 1500 राजस्व गांवों में होगा पौधरोपण

वंदे गंगा जल संरक्षण : जन अभियान से बदलेगी जयपुर के जल स्रोतों की तस्वीर और तकदीर
अभियान में 1778 कार्यों का लोकार्पण, करीब 99 करोड़ के 1949 कार्यों का होगा शिलान्यास

जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगादशमी के अवसर पर 5 जून से शुरू किए जा रहे प्रदेशव्यापी वंदे गंगा जल संरक्षण- जन अभियान जयपुर के जल स्रोतों की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। 20 जून तक आयोजित इस अभियान में 1778 कार्यों का लोकार्पण एवं अवलोकन करने के साथ ही 1500 गांवों में पौधरोपण किया जाएगा। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अभियान को सफल बनाने एवं जन-जन का अभियान बनाने के लिए आपसी समन्वय एवं सहयोग से अभियान की समस्त तैयारियां सुनिश्चित कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

जिला परिषद सीईओ प्रतिभा वर्मा ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज वन विभाग, जल संसाधन एवं अन्य विभागों के 56.49 करोड़ की लागत के 1778 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में गलता जी तीर्थ, जग्गा की बावडी, खनिया की बावड़ी एवं अन्य महत्तपूर्ण स्थानों पर श्रमदान, पौधारोपण तथा सफाई की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के करीब 99 करोड़ के कुल 1 हजार 949 कार्यों का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया जाएगा। अभियान में डेढ़ हजार राजस्व गांवों में पौधरोपण का कार्य भी किया जाएगा। जल पूजन कार्यक्रम किया जाएगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू ‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
लाख कलाकार द्रोपदी मीणा की दो दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘द पावर 2.0’ जवाहर कला केंद्र की परिजात द्वितीय गैलरी में...
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे
भूंकप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मौतें, 700 घायल, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा प्रमुख किसी दिन पीडीए में ''ए'' का मतलब आतंकवादी न बता दें...