गंगा दशमी पर बीसलपुर बांध से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ

विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद

गंगा दशमी पर बीसलपुर बांध से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंगा दशमी के पावन अवसर पर सोमवार को बीसलपुर बांध पहुंचकर ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विधिवत जल पूजन कर प्रदेशवासियों को जल संरक्षण और जल बचत के प्रति जागरूक रहने का संदेश।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंगा दशमी के पावन अवसर पर सोमवार को बीसलपुर बांध पहुंचकर ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विधिवत जल पूजन कर प्रदेशवासियों को जल संरक्षण और जल बचत के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने अभियान की शुरुआत के बाद बीसलपुर बांध स्थित स्काडा प्रणाली का अवलोकन भी किया तथा अधिकारियों से जल प्रबंधन और जल आपूर्ति व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने जल संसाधनों के संरक्षण और बेहतर प्रबंधन को समय की आवश्यकता बताते हुए आमजन से भी जल बचाने में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्कूल परिसर में वर्षों से नहीं हट रहा अतिक्रमण, जानें पूरा मामला स्कूल परिसर में वर्षों से नहीं हट रहा अतिक्रमण, जानें पूरा मामला
शैक्षणिक गतिविधियों पर पड़ रहा असर, विकास कार्य हो रहा प्रभावित।
भीषण गर्मी में पेयजल को तरसे ग्रामीण, गहराया संकट
एक हैंडपंप के सहारे पूरा गांव, पेयजल संकट से जूझ रहे झोटोली के ग्रामीण
शिक्षा के सारथी : हौसलों के तरकश में कोशिश का तीर जिंदा रख, खेल के मैदान में गढ़ रही हैं पीटीआई देश का भविष्य
कोटा के फेफड़ों को चाट रहा थर्मल का काला धुंआ, पांच किलो मीटर तक बुरा असर
ईंधन कीमतों पर खड़गे का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- आखिर कब खत्म होगा "फ्यूल लूट" का सिलसिला, प्रतिदिन हो रही जनता की जेब पर डकैती  
भण्डारों के भौतिक सत्यापन में लापरवाही पर सख्त हुए रजिस्ट्रार, रिपोर्ट नहीं भेजने पर कार्रवाई की चेतावनी