वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ : धरोहरों का संरक्षण जरूरी, कहा- विरासत बचाना हर नागरिक का कर्तव्य

हमारी सांस्कृतिक पहचान और गौरव के जीवंत प्रतीक

वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ : धरोहरों का संरक्षण जरूरी, कहा- विरासत बचाना हर नागरिक का कर्तव्य

वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर कहा कि ऐतिहासिक धरोहरें हमारी सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक। उन्होंने नागरिकों से संरक्षण में भागीदारी और युवाओं से जागरूक रहने का आह्वान। देवनानी ने कहा कि विरासत को सहेजना जरूरी।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारी ऐतिहासिक धरोहरें केवल अतीत की स्मृतियाँ नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और गौरव के जीवंत प्रतीक हैं।

स्पीकर देवनानी ने कहा कि राजस्थान अपनी समृद्ध विरासत, भव्य किलों, महलों, मंदिरों और लोक संस्कृति के कारण विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान रखता है। इन धरोहरों का संरक्षण और संवर्धन केवल सरकार की जिम्मेदारी है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। देवनानी ने कहा कि आधुनिक विकास के साथ-साथ हमें अपनी परंपराओं और विरासत को सहेजकर रखना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी अपने इतिहास से जुड़ी रहें और उससे प्रेरणा प्राप्त कर सकें। उन्होंने युवाओं से विशेष आह्वान किया कि वे अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति जागरूक रहें और उनके संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। जब हम अपनी धरोहरों को सहेजते हैं, तब हम अपनी पहचान और इतिहास को सुरक्षित रखते हैं, जो किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी होती है।

 

 

Read More प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी : दिन में आसमान से बरस रही आग, तापमान @46.5 डिग्री

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण : सभी 22 दवाइयां जांच में सही, गुणवक्ता में कमी नहीं कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण : सभी 22 दवाइयां जांच में सही, गुणवक्ता में कमी नहीं
कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण में अस्पताल में काम आ रही दवाईयों के सैंपल जांच में सही पाए गए।...
इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्प्णी, निजी शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को जनगणना कार्य के लिए नहीं कर सकते बाध्य
नौतपा के पहले दिन भट्टी सा तपा प्रदेश, 28 से फिर आंधी-बारिश के आसार
भीषण गर्मी से राजस्थान में मई-जून में बिजली डिमांड चरम पर, सप्लाई प्रबंधन में जुटा ऊर्जा विभाग
सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54
सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'