वासुदेव देवनानी ने कमला देवी के निधन पर व्यक्त की संवेदना, सादगी और त्यागपूर्ण जीवन को किया याद
आत्मशांति के लिए की प्रार्थना
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बांदीकुई पहुंचकर शिवलहरी की माता कमला देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बांदीकुई पहुंचकर शिवलहरी की माताजी कमला देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
देवनानी ने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में परिवार के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। श्री देवनानी ने कहा कि स्व. कमला देवी का जीवन सादगी और त्याग से परिपूर्ण था। वे आध्यात्मिक महिला थी। श्री देवनानी ने दिवंगत की आत्म शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिकगणों ने भी शिवलहरी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Aug 2026 19:02:30
हरियाली अमावस्या पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा परिसर में आम के पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण और हरित राजस्थान...

Comment List