पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह से मिलने पहुंचीं वसुंधरा राजे, सुमित्रा सिंह ने कहा- राजस्थान में तीन देवियां पहली बार प्रदेश के सर्वोच्च पदों पर आसीन थी

दोनों के बीच पुरानी स्मृतियों को लेकर लंबी चर्चा

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह से मिलने पहुंचीं वसुंधरा राजे, सुमित्रा सिंह ने कहा- राजस्थान में तीन देवियां पहली बार प्रदेश के सर्वोच्च पदों पर आसीन थी
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर स्थित आवास पर अस्वस्थ चल रहीं 97 वर्षीय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। सिंह ने राजे के 2003-08 कार्यकाल को नारी शक्ति के लिए ऐतिहासिक बताया।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, अस्वस्थ चल रही 97 वर्षीय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह की मिजाजपुर्सी करने उनके सी-स्कीम स्थित निवास पर पहुचीं, तो दोनों के बीच पुरानी स्मृतियों को लेकर लंबी चर्चा हुई।

वहाँ उपस्थित लोगों के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सिंह ने कहा कि वसुन्धरा जी का कार्यकाल नारी शक्ति को समर्पित रहा,जो कई मायनों में याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इनके 2003 से 2008 के कार्यकाल में राजस्थान में तीन देवियां पहली बार प्रदेश के सर्वोच्च पदों पर आसीन थी। 8 दिसंबर,2003 को वसुन्धरा राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी। मुझे भी इन्होंने 20 जनवरी, 2004 को प्रदेश की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने का गौरव प्रदान किया। उसी कालखंड में 8 नवंबर 2004 को राजस्थान में पहली महिला राज्यपाल प्रतिभा देवी सिंह पाटिल बनी।त्रिवेणी संगम का ये दुर्लभ और सुखद संयोग था,जो अन्य किसी भी प्रदेश में आज तक देखने को नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि इसीलिए महिलाओं की तरक्की के लिए उस वक्त महिलाओं को परिवार का मुखिया बनाने वाली दुनिया में पहली भामाशाह नारी सशक्तिकरण योजना,महिलाओं को पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूटी-साइकिल योजना जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए,जो देश के लिए उदाहरण बने। राजे ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दोनों कीमती धातुओं में तेजी : चांदी और जेवराती सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव   दोनों कीमती धातुओं में तेजी : चांदी और जेवराती सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के भाव में तेजी दर्ज। चांदी 500 रुपये बढ़कर 2,23,500 रुपये प्रति किलो पहुंची। शुद्ध...
संसद कूच के आह्वान से डरी केन्द्र सरकार : सोनम वांगचुक को जबरन पुलिस से हटवाया, संजय सिंह ने कहा- यह अच्छी राजनीति नहीं
प्रयास संस्थान का 30वाँ स्थापना दिवस "उत्सव" सम्पन्न, नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल
झालाना में फ्लोरा के शावक ने सीखा पहला शिकार : खरगोश का किया पीछा, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ रोमांचक पल
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर मंतर से हटाया : अस्पताल में कराया भर्ती, बिगड़ते स्वास्थ्य का दिया हवाला
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह से मिलने पहुंचीं वसुंधरा राजे, सुमित्रा सिंह ने कहा- राजस्थान में तीन देवियां पहली बार प्रदेश के सर्वोच्च पदों पर आसीन थी
ईरान ने अमेरिकी हमलों का दिया जवाब : मिसाइल से नौका अड्डे और एआई केंद्र को बनाया निशाना, ड्रोन नौकाओं में लगी आग