वसुंधरा राजे ने युवाओं को दिया संदेश : पूर्व सीएम ने कहा- युवा ड्रग्स से दूर रहें, इनोवेशन और स्टार्टअप से देश की प्रगति में दें योगदान 

सरकार का सहयोग करें

वसुंधरा राजे ने युवाओं को दिया संदेश : पूर्व सीएम ने कहा- युवा ड्रग्स से दूर रहें, इनोवेशन और स्टार्टअप से देश की प्रगति में दें योगदान 

वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थानियों का प्यार ही उनके लिए सबसे बड़ा पद। ‘सशक्त युवा-सशक्त राष्ट्र’ सम्मेलन में उन्होंने युवाओं से ड्रग्स से दूर रहने, एआई व क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी तकनीकों को अपनाने का आह्वान।

जयपुर। पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राजस्थानियों का प्यार ही मेरे लिए सबसे बड़ा पद है।उन्होंने कहा कि राजनीति में सब लोगों को पद चाहिए।काम अच्छा करों,पद आपके पास खुद चलकर आएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ड्रग्स का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। युवा इससे दूर रहें और इसे रोकने में सरकार का सहयोग करें।

पूर्व सीएम ने कहा कि भारतीय मूल के गूगल सीईओ सुंदर पिचाई जैसे युवा मानव कैपिटल के श्रेष्ठ उदाहरण हो सकते है तो राजस्थान के युवा क्यों नहीं? राजस्थान के युवा विदेशों में जाकर नाम कमा सकते हैं,तो यहाँ रह रहे युवा क्यों नहीं ? राजे शनिवार को युवा शक्ति परिषद राजस्थान द्वारा आयोजित ‘सशक्त युवा-सशक्त राष्ट्र’ सम्मेलन में बोल रही थी।

उन्होंने कहा कि युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम करें।युवा एआई और नई तकनीक क्वांटम कंप्यूटिंग का सदुपयोग करें।इनमें जो आगे होगा,वही दुनिया का नेतृत्व करेगा।डिसीजन मेकिंग में युवाओं की सक्रिय भागेदारी होना चाहिए है।वे बोली स्वीडन,जापान और जर्मनी ने युवाओं में निवेश करके ही प्रगति की है।भारत भी युवाओं को आगे ला रहा है।युवा असंभव को संभव कर सकते हैं।आसमां छू सकते हैं।सितारे तोड़ सकते हैं।दुनिया बदल सकते है।युवा नौकरी करने वाले नहीं,नौकरी देने वाले बनें।विवेकानन्‍द जी भी यही कहते थे कि संसार की संपूर्ण शक्तियाँ अगर किसी में निहित है तो वह भारत के युवाओं के अंदर है।आज भारत में इनोवेशन,इन्क्यूबेशन और स्टार्टअप की नई धारा का नेतृत्‍व युवा ही तो कर रहें है।आज स्टार्टअप इको सिस्टम में भारत दुनियाँ के टॉप थ्री देशों में है।यह युवाओं की मेहनत का ही फल है।

 

Read More एनसीआर में क्लीन एयर एक्शन तेज : पुलिस ने सड़कों पर चल रहे 267 जहरीले वाहन किए जब्त, जाम हटाकर सुधारी जा रही हवा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ