वीणा कैसेट्स के संस्थापक केसरी चंद मालू का निधन, राजस्थानी संगीत जगत में शोक

लोक व भक्ति संगीत को दिलाई देश-विदेश में पहचान

वीणा कैसेट्स के संस्थापक केसरी चंद मालू का निधन, राजस्थानी संगीत जगत में शोक
राजस्थान के प्रसिद्ध उद्योगपति, वीणा कैसेट्स के मालिक और सुर संगम के संस्थापक केसरी चंद मालू का देर रात हृदय गति रुकने से निधन। उनके निधन से संगीत और संस्कृति जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मालू ने अपने जीवनकाल में राजस्थानी लोक एवं भक्ति संगीत को नया मुकाम देते हुए इसे देश-विदेश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जयपुर। राजस्थान के प्रसिद्ध उद्योगपति, वीणा कैसेट्स के मालिक और सुर संगम के संस्थापक केसरी चंद (के.सी.) मालू (80) का सोमवार देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से संगीत और संस्कृति जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मालू ने अपने जीवनकाल में राजस्थानी लोक एवं भक्ति संगीत को नया मुकाम देते हुए इसे देश-विदेश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संगीत और संस्कृति के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित राजस्थान रत्न सम्मान से सम्मानित किया जा चुका था। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार शाम 4:30 बजे उनके निवास मालू हाउस, 18-19, शांतिपथ, पार्श्वनाथ कॉलोनी, निर्माण नगर से पुरानी चुंगी मोक्षधाम के लिए रवाना होगी। उनके निधन पर संगीत जगत और प्रशंसकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मोटी रकम की चाह : गर्भवती पत्नी की जरूरतें पूरी करने के लिए की लूट, तीन गिरफ्तार मोटी रकम की चाह : गर्भवती पत्नी की जरूरतें पूरी करने के लिए की लूट, तीन गिरफ्तार
गर्भवती पत्नी को किसी प्रकार की कमी महसूस नहीं हो और वह खुश रहे, इसके लिए मोटी रकम के लिए...
निर्माणाधीन पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार : 4 युवक गंभीर घायल, लोगों ने चारों युवकों को निकाला बाहर
वनडे सीरीज : भारत का इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे आज, रोहित शर्मा-विराट कोहली की वापसी
खुली जेल से फरार कैदियों की रातभर चली पार्टी : युवक की चाकू से हत्या, मुख्य आरोपी सहित 8 गिरफ्तार
एड्रीमज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 लीग : आरडी क्रिकेट एकेडमी ने गीता आश्रम को 213 रनों से रौंदा, वीरेन की पारी पर फिरा पानी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत के 5एफ विजन को बुनता टेक्स 2026
क्वांटम विज्ञान में बड़ी छलांग : बिट्स पिलानी की महिला वैज्ञानिक ने किया कमाल, सामान्य कंप्यूटर के दो घंटे का काम क्वांटम मशीन ने 20 सेकंड में किया