नवरात्र में राजस्थान में वाहन बिक्री 6.37% घटी, यात्री वाहनों की मांग में 22% की गिरावट ट्रैक्टर बिक्री 37% बढ़ी

नवरात्र में कुल 78,894 वाहन बिके

नवरात्र में राजस्थान में वाहन बिक्री 6.37% घटी, यात्री वाहनों की मांग में 22% की गिरावट ट्रैक्टर बिक्री 37% बढ़ी
राजस्थान में नवरात्र के दौरान वाहन खुदरा बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। इस तरह वाहन बिक्री में सालाना आधार पर 6.37 प्रतिशत की कमी आई। फाड़ा राजस्थान के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने बताया कि वाहन बाजार में सबसे अधिक गिरावट यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों की श्रेणी में रही।

जयपुर । राजस्थान में नवरात्र के दौरान वाहन खुदरा बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक राज्य में कुल 78,894 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल नवरात्र के दौरान 84,265 वाहन बिके थे। इस तरह वाहन बिक्री में सालाना आधार पर 6.37 प्रतिशत की कमी आई। फाड़ा राजस्थान के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने बताया कि वाहन बाजार में सबसे अधिक गिरावट यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों की श्रेणी में रही।

यात्री वाहनों की बिक्री 21.96 प्रतिशत घटकर 13,160 रह गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 16,864 यात्री वाहन बिके थे। दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 59,800 से घटकर 57,210 रह गई। इसमें 4.33 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके विपरीत, ट्रैक्टरों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। नवरात्र के दौरान 3,575 ट्रैक्टर बिके, जबकि पिछले साल इनकी संख्या 2,607 थी। इस तरह ट्रैक्टर बिक्री में 37.13 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह सभी वाहन श्रेणियों में सबसे अधिक बढ़ोतरी रही।
 

Post Comment

Comment List

Latest News

सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र' सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए तकनीकी मानक अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर...
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार