वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश : चार गिरफ्तार, दो इनामी बदमाश भी दबोचे

तीन जोड़ी फर्जी नंबर प्लेटें समेत अन्य उपकरण जब्त

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश : चार गिरफ्तार, दो इनामी बदमाश भी दबोचे
वाहन चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़। पुलिस ने दो इनामी वाहन चोरों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो चोरी की स्कॉर्पियो, वारदात में प्रयुक्त कार, वाहन चोरी के उपकरण और फर्जी नंबर प्लेटें बरामद। आरोपी राहुल मीणा उर्फ कुंदन उर्फ राजा, हरेती मीणा उर्फ मोनू उर्फ दुर्जा और चोरी के वाहन खरीदने वाले महिपाल चौधरी और हिमांशु देहिवाल को गिरफ्तार।

जयपुर। रामनगरिया पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई कर वाहन चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो इनामी वाहन चोरों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो चोरी की स्कॉर्पियो, वारदात में प्रयुक्त कार, वाहन चोरी के उपकरण और फर्जी नंबर प्लेटें बरामद की हैं। आरोपी राहुल मीणा उर्फ कुंदन उर्फ राजा, हरेती मीणा उर्फ मोनू उर्फ दुर्जा और चोरी के वाहन खरीदने वाले महिपाल चौधरी और हिमांशु देहिवाल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार राहुल मीणा जयपुर पूर्व और दौसा जिले से 10-10 हजार रुपये का इनामी बदमाश था और मध्यप्रदेश और दौसा में भी वांछित चल रहा था।

पूछताछ में आरोपियों ने जयपुर के रामनगरिया, करधनी और शिप्रापथ थाना क्षेत्रों के अलावा गुजरात, दिल्ली और उत्तराखंड से दो दर्जन से अधिक स्कॉर्पियो चोरी करना स्वीकार किया है। गिरोह चोरी के वाहनों को सीकर ले जाकर उनके चेसिस और इंजन नंबर बदल देता था तथा उन्हें ऊंची कीमत पर बेच देता था। कुछ वाहन नेपाल तक खपाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की स्कॉर्पियो, वारदात में प्रयुक्त कार , चार एसीएम मशीनें, चार वीसीएम मशीनें, तीन जोड़ी फर्जी नंबर प्लेटें समेत अन्य उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के वाहनों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग