विनफास्ट के ईवी कार शोरूम का शुभारम्भ : वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड की राजस्थान में नई शुरुआत, वीएफ6, वीएफ7 समेत ईवी मॉडल प्रदर्शित

विकास यादव ने शोरूम का उद्घाटन किया

विनफास्ट के ईवी कार शोरूम का शुभारम्भ : वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड की राजस्थान में नई शुरुआत, वीएफ6, वीएफ7 समेत ईवी मॉडल प्रदर्शित
वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी विनफास्ट के नए शोरूम का शुभारंभ। सीकर रोड स्थित वेलोसिटी फिनट्रस्ट शोरूम का उद्घाटन विनफास्ट इंडिया के डेप्युटी सीईओ सुदीप्तो घोष और वेलोसिटी फिनट्रस्ट के एमडी विकास यादव ने किया। वीएफ6, वीएफ7 सहित कंपनी के अन्य इलेक्ट्रिक मॉडल प्रदर्शित।

जयपुर। वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी विनफास्ट की ओर से जयपुर में नए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कार शोरूम की भव्य शुरुआत हुई। वेलोसिटी फिनट्रस्ट प्राइवेट लिमिटेड, गिरधर कॉलोनी, सीकर रोड, मणिपाल अस्पताल के सामने, सोनी का बाग, मुरलीपुरा में शोरूम है। विन्फेस्ट इंडिया के डेप्युटी सीईओ सेल्स एंड नेटवर्क सुदीप्तो घोष और वेलोसिटी फिंट्रस्ट के एम डी विकास यादव ने शोरूम का उद्घाटन किया।

घोष ने बताया कि जयपुर में नए शोरूम की शुरुआत के साथ राजस्थान में इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। शोरूम में विनफास्ट के इलेक्ट्रिक कार मॉडलों को ग्राहकों के लिए प्रदर्शित किया गया। इनमें वीएफ6 और वीएफ7 सहित कंपनी के अन्य ईवी मॉडल प्रमुख हैं।

कार्यक्रम में वेलोसिटी फिंट्रस्ट के सीईओ विकास बोहरा और वीएसटी यूनाइटेड ग्रुप के चेयरमैन सीताराम यादव उपस्थित थे। विकास यादव का कहना है कि जयपुर में यह नई शुरुआत ऑटोमोबाइल क्षेत्र में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने और ग्राहकों को आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विन्फेस्ट इंडिया का भारत में छठा और जयपुर का तीसरा शोरूम है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर