शहर की 97 बस्तियों में विराट हिन्दू सम्मेलन, सामाजिक समरसता और एकता का दिया संदेश 

नारायण विहार में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग 

शहर की 97 बस्तियों में विराट हिन्दू सम्मेलन, सामाजिक समरसता और एकता का दिया संदेश 

नारायण विहार में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में हजारों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत 1500 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा से हुई, जो विभिन्न कॉलोनियों से होते हुए सम्मेलन स्थल तक पहुंची। आरएसएस के प्रांत व्यवस्था प्रमुख दिनेश मणिरत्नम ने समाज, संगठन और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला।

जयपुर। शहर की 97 बस्तियों में सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इन आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक महत्व, हिन्दू एकता और राष्ट्र प्रथम की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।  करतारपुरा में आयोजित सम्मेलन में 2785 समाजबंधुओं ने भाग लिया। जिसमें 1500 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली। झोटवाड़ा ,त्रिवेणी नगर, विवेकानंद बस्ती, दुर्गापुरा, बरकत नगर, आदर्श नगर, मुरलीपुरा और निर्माण नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में हजारों लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रमों में पहुंचे आरएसएस के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने कहा कि विश्व में शांति स्थापित करने के लिए भारत को शक्तिशाली बनाना आवश्यक है। हिंदू शब्द किसी पूजा पद्धति तक सीमित नहीं बल्कि राष्ट्रीयता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। विभिन्न वक्ताओं ने कुटुंब प्रबोधन, पंच परिवर्तन, सामाजिक समन्वय और जातिगत भेदभाव समाप्त करने का आव्हन किया।

नारायण विहार में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग :

नारायण विहार स्थित क्षेत्र में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। जिसमें लगभग 1500 महिलाओं ने भाग लिया। यह कलश यात्रा नारायण विहार क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों से होती हुई सम्मेलन स्थल तक पहुंची। आरएसएस के प्रांत व्यवस्था प्रमुख दिनेश मणिरत्नम ने समाज, संगठन, सांस्कृतिक जागरण एवं राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क का केंद्र सरकार पर हमला, बोलें-राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर ही देश की समस्याओं का होगा समाधान तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क का केंद्र सरकार पर हमला, बोलें-राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर ही देश की समस्याओं का होगा समाधान
तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने विकाराबाद में आयोजित कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में कहा कि देश की सामाजिक और आर्थिक...
क्रेडाई एक्सपो 2026 : रियल एस्टेट में गूंज रही नारी शक्ति, 'क्रेडाई वुमेन्स विंग' ने पेश की सशक्तिकरण की मिसाल
श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर में भव्य किसान मेले का 27-28 फरवरी को होगा आगाज, मेले की तैयारियां तेज
ईरान-अमेरिका बातचीत: 26 फरवरी को होगी तीसरे दौर की बातचीत, समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में अतिरिक्त प्रयास
जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा का नरैना स्टेशन पर अस्थाई ठहराव, यात्रियों को होगी सुविधा 
Weather Update : जयपुर, टोंक में सुबह हुई बारिश, मौसम में फिर घुली ठंडक
मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी चिट्टी, बोले-सरकार की उपलब्धियों, युवाओं-महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश सरकार के विकास पर जोर