देश के बड़े ट्रैवल मार्ट्स में छाएगा पधारो म्हारे देश, अब चेन्नई और बेंगलुरु में दिखेगी राजस्थान पर्यटन की असीम संभावनाएं

ट्रैवल मार्ट केवल प्रदर्शनियां नहीं हैं, बल्कि पर्यटन उद्योग के लिए नए अवसरों के द्वार

देश के बड़े ट्रैवल मार्ट्स में छाएगा पधारो म्हारे देश, अब चेन्नई और बेंगलुरु में दिखेगी राजस्थान पर्यटन की असीम संभावनाएं
राजस्थान पर्यटन विभाग ने राज्य की पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रचार अभियान शुरू किया। जुलाई में चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद के प्रमुख ट्रैवल मार्ट्स में राजस्थान की विरासत, संस्कृति, वन्यजीव, ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे और नए पर्यटन उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।

जयपुर। राजस्थान की पर्यटन संभावनाओं को देशभर में नई पहचान दिलाने के लिए पर्यटन विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर आक्रामक प्रचार अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में विभाग जुलाई माह के दौरान देश के प्रमुख ट्रैवल मार्ट्स और पर्यटन आयोजनों में राजस्थान की समृद्ध विरासत, संस्कृति और नए पर्यटन उत्पादों का दमदार प्रदर्शन करेगा। पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़ ने बताया कि इन आयोजनों के माध्यम से राजस्थान को देश के सबसे आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Read More ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ऐतिहासिक हवामहल का स्मारक का करेंगा भ्रमण, विशेष फोटो सेशन के लिए हो सकती है मंच की व्यवस्था

Read More एसीबी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, अधूरे आवेदनों पर नहीं होगा विचार

रियाड़ ने कहा कि ट्रैवल मार्ट केवल प्रदर्शनियां नहीं हैं, बल्कि पर्यटन उद्योग के लिए नए अवसरों के द्वार हैं। यहां देशभर के टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंसियां, होटल उद्योग, एयरलाइंस और निवेशक एक मंच पर आते हैं, जिससे नए व्यावसायिक संबंध बनते हैं और पर्यटकों को आकर्षित करने की रणनीतियां तैयार होती हैं।

 

उन्होंने बताया कि राजस्थान पर्यटन विभाग इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट-चेन्नई, एबीपी टूरिस्ट स्पॉट-कोलकाता, इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट-बेंगलुरु तथा पीएचडीसीसीआई इंटरनेशनल हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव-हैदराबाद में भाग लेकर राज्य के किले, महल, धार्मिक स्थल, वन्यजीव, ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे, वेलनेस, एडवेंचर और फिल्म पर्यटन की संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करेगा।

Read More वन स्टेट-वन इलेक्शन से संसाधनों की होगी बचत, विकास कार्यों को मिलेगी निरंतर गति: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

 

उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के विजन के अनुरूप राजस्थान को केवल विरासत पर्यटन तक सीमित नहीं रखा जा रहा, बल्कि नए पर्यटन सर्किट, स्थानीय संस्कृति, हस्तशिल्प और ग्रामीण अनुभवों को भी राष्ट्रीय पर्यटन बाजार से जोड़ा जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक घरेलू पर्यटक राजस्थान आएं और पर्यटन से स्थानीय अर्थव्यवस्था तथा रोजगार को भी मजबूती मिले।

 

पर्यटन आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक आयोजन में राजस्थान पवेलियन आधुनिक डिजिटल प्रस्तुतीकरण, आकर्षक प्रचार सामग्री और बिजनेस-टू-बिजनेस बैठकों का केंद्र होगा। यहां पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों को राज्य की नई पर्यटन नीतियों और निवेश की संभावनाओं से भी अवगत कराया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि 10 से 12 जुलाई तक कोलकाता में आयोजित "ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर" में राजस्थान पर्यटन विभाग की भागीदारी सफलतापूर्वक सम्पन्न हो चुकी है। अब विभाग की टीमें चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता (एबीपी टूरिस्ट स्पॉट) और हैदराबाद में आयोजित आगामी आयोजनों के माध्यम से राजस्थान की पर्यटन ब्रांडिंग को नई गति देंगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन