राजस्थान की बेटियों की आवाज़: 8 मई को रिलीज़ होगी फिल्म ‘हमारी बेटियां’, जयपुर में विशेष प्रदर्शन

सिनेमा अपडेट: 'हमारी बेटियां' 8 मई को बड़े पर्दे पर

राजस्थान की बेटियों की आवाज़: 8 मई को रिलीज़ होगी फिल्म ‘हमारी बेटियां’, जयपुर में विशेष प्रदर्शन

राजस्थानी फिल्म ‘हमारी बेटियां’ 8 मई को जयपुर के जैम सिनेमा में रिलीज होने के लिए तैयार है। मंगलवार को फिल्म का पोस्टर लॉन्च हुआ, जिसमें निर्देशक उग्रसेन तंवर और अभिनेत्री रेखा परिहार ने इसे महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश बताया। दर्शक दोपहर 12 बजे के विशेष शो में फिल्म की स्टार कास्ट से भी मिल सकेंगे।

जयपुर। राजस्थानी सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि महिला सशक्तिकरण पर आधारित बहुप्रतीक्षित राजस्थानी फिल्म ‘हमारी बेटियां’ 8 मई को रिलीज़ होने जा रही है। निर्देशक उग्रसेन तंवर के अनुसार, फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सिलसिले में मंगलवार को जयपुर के एक निजी होटल में फिल्म का पोस्टर लॉन्च हुआ। जयपुर के जैम सिनेमा में 8 से 14 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे इसका विशेष शो आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि दर्शकों को शो के दौरान फिल्म की स्टार कास्ट से मिलने का अवसर भी मिलेगा।

फिल्म में रेखा परिहार, ऋषभ साहू और अन्य कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है। रेखा परिहार ने बताया कि यह फिल्म समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके सशक्तिकरण को प्रभावी ढंग से दर्शाती है। निर्माता गणेश साहू की इस फिल्म में मधुर संगीत और पांच कर्णप्रिय गीत दर्शकों को आकर्षित करेंगे। यह फिल्म राजस्थान की संस्कृति और सामाजिक संदेश को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर ज्योत्सना कौशिक सहित अन्य फिल्म में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन