जयपुर में लॉन्च हुई Volkswagen Tayron R-Line : 46.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत, लग्ज़री और दमदार परफॉर्मेंस का शानदार संगम

आकर्षक डिजाइन और उत्कृष्ट परफॉर्मेंस का बेहतरीन संयोजन प्रस्तुत

जयपुर में लॉन्च हुई Volkswagen Tayron R-Line : 46.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत, लग्ज़री और दमदार परफॉर्मेंस का शानदार संगम

जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी Volkswagen ने अपनी प्रीमियम एसयूवी वोल्क्सवैगन टेयरॉन आर-लाइन को जयपुर में भव्य समारोह के बीच लॉन्च किया। टोंक रोड स्थित शोरूम तान्या कार्स फॉक्सवैगन जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में शहर की प्रमुख हस्तियां मौजूद।

जयपुर। जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी Volkswagen ने अपनी प्रीमियम एसयूवी वोल्क्सवैगन टेयरॉन आर-लाइन को जयपुर में भव्य समारोह के बीच लॉन्च किया। टोंक रोड स्थित शोरूम तान्या कार्स फॉक्सवैगन जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में शहर की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
लॉन्च अवसर पर सांघी ग्रुप के प्रबंध निदेशक पुनीत सांघी, भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) आनंद बंसल, वोल्क्सवैगन इंडिया के रीजनल सेल्स मैनेजर अनुपम पांडेय तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बलराम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कंपनी ने टेयरॉन आर-लाइन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 46.99 लाख रुपये घोषित की है। यह लग्ज़री एसयूवी आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिजाइन और उत्कृष्ट परफॉर्मेंस का बेहतरीन संयोजन प्रस्तुत करती है।

इसमें 2.0 लीटर टीएसआई ईए888 ईवो4 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 204 पीएस की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है। साथ ही 7-स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन और 4मोशन ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस यह वाहन हर प्रकार की सड़क पर संतुलित और शक्तिशाली ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है। सुरक्षा के लिहाज से एसयूवी में 14 लेवल-2 एडीएएस फीचर्स, 9 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असेंट और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसी उन्नत सुविधाएं दी गई हैं। इंटीरियर में 38.1 सेंटीमीटर की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल कॉकपिट, पैनोरमिक सनरूफ, 30 रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इसे जयपुर के प्रीमियम ऑटोमोबाइल बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण पेशकश बताते हुए विश्वास जताया कि यह एसयूवी लग्ज़री सेगमेंट में नई पहचान स्थापित करेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 06:52 बजे।
जमीन विवाद में बडे़ भाई की कुल्हाड़ी से हत्या : मौके से आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके : तीव्रता 5.9 आंकी गई, लोगों में दहशत 
एमडी ड्रग्स का मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा रेगिस्तान : युवाओं की रगों में जहर घोलने की गहरी साजिश, करोड़ों की ड्रग्स और कच्चा माल जब्त
रेगिस्तान के हुनर पर युद्ध की मार : हैंडीक्राफ्ट में ब्लैकआउट, 700 फैक्ट्रियां बंद ; करोड़ों का कारोबार संकट में
ओलों के सफेद धोरे : जयपुर, अजमेर, बीकानेर सहित कई जगह तेज अंधड़ के साथ बारिश, फसलों को नुकसान
एजीटीएफ ने किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ : कर्ज चुकाने के लिए घर को बनाया मौत की लैब, 3 करोड़ रुपए कीमत की एमडी और केमिकल बरामद