हज यात्रियों को वीजा का इंतजार : ध्यान दे सरकार, गहलोत ने कहा- राजस्थान के 30 हज जाने वाले यात्री मुंबई में वीजा का इंतजार कर रहे
कल हज यात्रियों की आखिरी फ्लाइट
हज यात्रियों को वीजा मिलने में देरी से हो रही परेशानी को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार से इस मामले में ध्यान देने की मांग की है
जयपुर। हज यात्रियों को वीजा मिलने में देरी से हो रही परेशानी को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार से इस मामले में ध्यान देने की मांग की है।
गहलोत ने कहा है कि राजस्थान के 30 हज जाने वाले यात्री मुंबई में वीजा का इंतजार कर रहे हैं जिनमें 10 मेरे विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा, जोधपुर से हैं। उन्होंने सारी कागजी कार्रवाई एवं औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं परन्तु अभी तक वीजा नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि कल हज यात्रियों की आखिरी फ्लाइट है जिसके बाद वो धार्मिक यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। मैं विदेश मंत्रालय से निवेदन करता हूं कि इस मामले में ध्यान देकर इनकी मदद करें जिससे ये सभी अपनी यात्रा पर जा सकें।

Comment List