राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी

693 बांधों में 208 खाली

राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी
मानसून के चलते राजस्थान के 693 बांधों में जल आवक बनी हुई। जल संसाधन विभाग के अनुसार, बांधों की कुल क्षमता 13,029.09 मिलियन घन मीटर, 7,275.982 मिलियन घन मीटर पानी उपलब्ध। पिछले 24 घंटे में 39.58 मिलियन घन मीटर बढ़ा। 39 बांध पूरी तरह भर चुके, 208 खाली।

जयपुर। राजस्थान में मानसून के चलते बांधों में पानी की आवक बनी हुई है। जल संसाधन विभाग की सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के 693 बांधों की कुल जलभराव क्षमता 13,029.09 मिलियन घन मीटर है। इनमें वर्तमान में 7,275.982 मिलियन घन मीटर पानी उपलब्ध है, जो कुल क्षमता का 55.84 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में बांधों के जलस्तर में 39.58 मिलियन घन मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, 693 बांधों में 208 खाली हैं, जबकि 446 बांध आंशिक रूप से भरे हैं और 39 बांध पूरी तरह भर चुके हैं। 4.25 मिलियन घन मीटर से अधिक क्षमता वाले 286 बांधों में 220 आंशिक और 14 पूरी तरह भरे हैं। वहीं कम क्षमता वाले 407 बांधों में 226 आंशिक और 25 पूरी तरह भरे हैं। जल संसाधन क्षेत्रों में कोटा में सर्वाधिक 70.27 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 56.52 प्रतिशत और जयपुर में 55.15 प्रतिशत पानी है। प्रमुख बांधों में कोटा बैराज 97.09 प्रतिशत और बीसलपुर बांध 73.80 प्रतिशत भरा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया