राजस्थान के बांधों में 24 घंटे में 24.27 एमक्यूएम पानी बढ़ा, प्रदेश में कुल बांध क्षमता 13029.090 मिलियन घन मीटर
सबसे अधिक जलभराव कोटा क्षेत्र में 70.34 प्रतिशत
जयपुर। राजस्थान के बांधों में पिछले 24 घंटे के दौरान पानी की अच्छी आवक हुई है। जल संसाधन विभाग से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के 693 बांधों में कुल जलभराव 7300.256 मिलियन घन मीटर पहुंच गया है। एक दिन में बांधों के जल भंडार में कुल 24.27 मिलियन घन मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रमुख बांधों में कोटा संभाग के राणा प्रताप सागर में 7357.818 क्यूसेक, माही बजाज सागर में 3433.295 क्यूसेक और बीसलपुर बांध में 2118.176 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई।
राणा प्रताप सागर में जलभराव 2074.720 मिलियन घन मीटर, माही बजाज सागर में 1243.790 और बीसलपुर में 808.766 मिलियन घन मीटर है। प्रदेश में कुल बांध क्षमता 13029.090 मिलियन घन मीटर है, जिसके मुकाबले 56.03 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। सबसे अधिक जलभराव कोटा क्षेत्र में 70.34 प्रतिशत है। 693 बांधों में 446 आंशिक रूप से भरे और 39 पूरी तरह भरे हुए हैं, जबकि 208 बांध खाली हैं।

Comment List