राजस्थान के बांधों में जलस्तर बढ़ा, 24 घंटे में 75.6 एमसीएम पानी की बढ़ोतरी

मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी

राजस्थान के बांधों में जलस्तर बढ़ा, 24 घंटे में 75.6 एमसीएम पानी की बढ़ोतरी
राजस्थान में सक्रिय मानसून के बीच बांधों में जलभराव लगातार बढ़ रहा। 693 बांधों में कुल क्षमता का 46.20 प्रतिशत यानी 6,019.40 एमसीएम पानी संग्रहित है। पिछले 24 घंटे में 75.6 एमसीएम पानी बढ़ा। सात बांध पूरी तरह भर चुके हैं, जबकि 407 आंशिक रूप से भरे हैं। विभाग ने बारिश जारी रहने पर जलस्तर और बढ़ने की उम्मीद जताई।

जयपुर। प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच राजस्थान के बांधों में जल भंडारण में लगातार सुधार हो रहा है। जल संसाधन विभाग की 23 जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 693 बांधों में कुल 13,029.09 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) क्षमता के मुकाबले 6,019.40 एमसीएम पानी उपलब्ध है, जो कुल क्षमता का 46.20 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में बांधों में 75.6 एमसीएम पानी की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, यह आंकड़ा पिछले वर्ष की समान अवधि के 69.63 प्रतिशत जलभराव से अभी भी कम है।

रिपोर्ट के अनुसार कोटा जल संसाधन क्षेत्र में सबसे अधिक 58.09 प्रतिशत जलभराव दर्ज किया गया, जबकि जयपुर क्षेत्र में 47.58 प्रतिशत और बांसवाड़ा क्षेत्र में 45.57 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। दूसरी ओर, जोधपुर क्षेत्र में केवल 18.17 प्रतिशत तथा भरतपुर क्षेत्र में 25.56 प्रतिशत जलभराव दर्ज हुआ। राज्य के 693 बांधों में से 7 बांध पूरी तरह भर चुके हैं, 407 बांध आंशिक रूप से भरे हुए हैं, जबकि 279 बांध अब भी खाली हैं। विभाग के अनुसार यदि मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहा तो आगामी दिनों में जल भंडारण की स्थिति में और सुधार होने की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर कैबिनेट सचिव की समीक्षा, राजस्थान को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर कैबिनेट सचिव की समीक्षा, राजस्थान को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब...
अवैध खनन पर यूएन अलर्ट, गुटेरेस बोले- प्राकृतिक संसाधनों की लूट से बढ़ रहे संघर्ष और विस्थापन
माकपा का केंद्र पर हमला: मोदी के दावे पर उठाए सवाल, बेबी ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार्य नहीं 
एनआईए में वर्षा ऋतु विशेष निशुल्क पंचकर्म शिविर शुरू, बस्ति चिकित्सा से वात रोगों का होगा उपचार
तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप
भारत फूड एक्सपो एवं भारत पैक एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ, खाद्य एवं पैकेजिंग उद्योग के लिए खुले नए व्यावसायिक अवसरों के द्वार
कानोता विवाद को लेकर परिवहन निरीक्षको का कार्य बहिष्कार जारी