प्रदेश के बांधों में घटा जलस्तर, 15 दिन में 220 एमक्यूएम पानी कम

जलस्तर में 3.40 प्रतिशत की कमी

प्रदेश के बांधों में घटा जलस्तर, 15 दिन में 220 एमक्यूएम पानी कम

प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच बांधों का जलस्तर लगातार घट रहा। जल संसाधन विभाग के अनुसार 1 से 15 मई के बीच प्रदेश के बांधों में 219.99 एमक्यूएम पानी कम हुआ। इस दौरान कुल भराव क्षमता में 1.69 प्रतिशत की गिरावट दर्ज।

जयपुर। प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच बांधों का जलस्तर लगातार घट रहा है। जल संसाधन विभाग के अनुसार 1 से 15 मई के बीच प्रदेश के बांधों में 219.99 एमक्यूएम पानी कम हुआ है। इस दौरान कुल भराव क्षमता में 1.69 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 1 मई को प्रदेश के बांधों में जलस्तर 48.70 प्रतिशत था, जो 16 मई को घटकर 47.01 प्रतिशत रह गया। सबसे अधिक गिरावट जयपुर जोन के बांधों में दर्ज की गई है। यहां 1 से 15 मई के बीच जलस्तर में 3.40 प्रतिशत की कमी आई। वर्तमान में जयपुर जोन के 186 बांधों में कुल भराव क्षमता का 51.57 प्रतिशत पानी शेष है। वहीं भरतपुर जोन के 68 बांधों में 24.38 प्रतिशत, जोधपुर जोन के 117 बांधों में 22.80 प्रतिशत, कोटा जोन के 81 बांधों में 56.77 प्रतिशत, बांसवाड़ा जोन के 63 बांधों में 44.62 प्रतिशत तथा उदयपुर जोन के 178 बांधों में 39.65 प्रतिशत पानी उपलब्ध है।

प्रदेश में 1 से 15 मई के बीच 15 और बांध सूख गए हैं। इसके साथ ही सूखे बांधों की संख्या बढ़कर 272 हो गई है, जबकि आंशिक रूप से भरे बांधों की संख्या 426 से घटकर 412 रह गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राणा प्रताप सागर बांध में 67.39 प्रतिशत, कोटा बैराज में 98.74 प्रतिशत, जवाहर सागर बांध में 69.31 प्रतिशत और बीसलपुर बांध में 72.73 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। वहीं माही बजाज सागर में 44.90 प्रतिशत, जवाई बांध में 35.18 प्रतिशत, ईसरदा बांध में 33.95 प्रतिशत तथा मेजा बांध में 37.77 प्रतिशत जलभराव दर्ज किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली बनी तंदूर! 45°C के करीब पहुंचा पारा, IMD का येलो अलर्ट दिल्ली बनी तंदूर! 45°C के करीब पहुंचा पारा, IMD का येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में पारा 45°C के करीब पहुंचते ही IMD ने येलो अलर्ट जारी किया। उत्तर भारत के कई राज्य भीषण...
स्टंटबाजी और हुड़दंग मचाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, दो थार समेत तीन गाड़ियां जब्त
उत्तर कोरिया में नए मिसाइल लॉन्चर का परीक्षण, सामरिक क्रूज मिसाइल की सटीकता का किया विश्लेषण
‘समुक’ से विपुल अमृतलाल शाह और अक्षय कुमार रचेंगे इतिहास, भारत की पहली प्रीडेटर-एलियन थ्रिलर बनेगी इंटरनेशनल स्केल पर
जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर खड़गे और राहुल ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी स्थायी विरासत भारत की आत्मा का करती है मार्गदर्शन
विलायती बाजार की नरमी : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट, जानें क्या है भाव
बायजू के फाउंडर रवींद्रन को सिंगापुर कोर्ट ने सुनाई 6 महीने की सजा : 70,500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया, अदालत के आदेशों का पालन न करने का आरोप