बीबीएमबी के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत

क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को नई दिशा

बीबीएमबी के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड का स्वर्ण जयंती समारोह पंचकुला में आयोजित। समारोह में राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत भी शामिल। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल।

जयपुर। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) का स्वर्ण जयंती समारोह शुक्रवार को पंचकुला में आयोजित होगा। समारोह में राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल होंगे। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में भाग लेंगे। गौरतलब है कि बीबीएमबी की स्थापना 15 मई 1976 को की गई थी। पिछले पांच दशकों में बोर्ड ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा तथा अन्य राज्यों के बीच जल वितरण, सिंचाई प्रबंधन और जल-विद्युत संचालन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बीबीएमबी के माध्यम से लाखों किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हुई है, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि हुई है। राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्रों को हरित बनाने में भी बीबीएमबी का अहम योगदान रहा है। बोर्ड की परियोजनाओं से पेयजल और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हुआ, जिससे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को नई दिशा मिली है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका -ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण पैदा हुए संकट, पेट्रोल-डीजल की रेट में बढ़ोतरी अमेरिका -ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण पैदा हुए संकट, पेट्रोल-डीजल की रेट में बढ़ोतरी
अमेरिका -ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण पैदा हुए संकट के कारण तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की रेट...
195.290 किलो डोडाचूरा सहित तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
धार भोजशाला केस में इंदौर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, पूजा की अनुमति
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जयपुर आरटीओ प्रथम का किया निरीक्षण, लाइसेंस कराया रिन्यू
कान्स में गूँजा ‘लालो’ का नाम : गुजराती सिनेमा ने रचा नया इतिहास, क्षेत्रीय कहानियों को वैश्विक मंच पर मिली पहचान
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला: सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाने से ज्वेलरी क्षेत्र पर गंभीर संकट, सुरजेवाला ने की विशेष आर्थिक राहत पैकेज की मांग
अंतरराष्ट्रीय नरमी का असर : सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, जानें क्या है भाव