राजस्थान के बांधों में पानी की स्थिति पिछले साल से कमजोर, 45.34 प्रतिशत पर जलभराव

मानसूनी बारिश से आने वाले दिनों में जलस्तर बढ़ने की उम्मीद

राजस्थान के बांधों में पानी की स्थिति पिछले साल से कमजोर, 45.34 प्रतिशत पर जलभराव
प्रदेश में मानसून के बावजूद राजस्थान के बांधों में जलभराव की स्थिति पिछले वर्ष की तुलना में कमजोर बनी हुई। जल संसाधन विभाग की 20 जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 693 बांधों में कुल जल भंडारण क्षमता 13,029.09 मिलियन घनमीटर है, जबकि वर्तमान में इनमें 5,907.42 एमसीएम पानी उपलब्ध है, जो कुल क्षमता का 45.34 प्रतिशत है।

जयपुर। प्रदेश में मानसून के बावजूद राजस्थान के बांधों में जलभराव की स्थिति पिछले वर्ष की तुलना में कमजोर बनी हुई है। जल संसाधन विभाग की 20 जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 693 बांधों में कुल जल भंडारण क्षमता 13,029.09 मिलियन घनमीटर (एमसीएम) है, जबकि वर्तमान में इनमें 5,907.42 एमसीएम पानी उपलब्ध है, जो कुल क्षमता का 45.34 प्रतिशत है। पिछले वर्ष इसी दिन यह आंकड़ा 67.54 प्रतिशत था। वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य के बांधों में कुल 3.43 एमसीएम पानी की कमी दर्ज की गई।

रिपोर्ट के अनुसार कोटा संभाग के बांधों में सर्वाधिक 56.30 प्रतिशत जलभराव दर्ज किया गया है, जबकि जयपुर संभाग में 47.08 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 45.32 प्रतिशत, उदयपुर में 36.55 प्रतिशत, भरतपुर में 25.42 प्रतिशत और जोधपुर संभाग में केवल 17.50 प्रतिशत जलभराव है। प्रदेश के 693 बांधों में से 284 बांध पूरी तरह खाली हैं, 402 बांध आंशिक रूप से भरे हुए हैं और केवल 7 बांध पूरी तरह भर पाए हैं। विभाग के अनुसार लगातार मानसूनी बारिश से आने वाले दिनों में जलस्तर बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल अधिकांश जलाशयों में पिछले वर्ष की तुलना में कम पानी होने से जल उपलब्धता पर नजर रखी जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा नेता जेपी नड्डा एम्स में भर्ती, सिंधिया और दीया कुमारी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना  भाजपा नेता जेपी नड्डा एम्स में भर्ती, सिंधिया और दीया कुमारी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को बेचैनी की शिकायत के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती...
पंचायती चुनाव 2026 की तैयारी : 18 अगस्त को खुलेगा आरक्षण का पिटारा, तय होंगे पंचायतों के पद
राहुल गांधी का केंद्र पर प्रहार: अरुणाचल में चीन द्वारा पेट्रोलिंग रोकने का दावा चिंताजनक, केंद्र सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल 
जयपुर की राखियों का देशभर में जलवा : गोविंद देव जी और लड्डू गोपाल की राखियों की भारी मांग, डिजिटल बाजार में भी धूम
जापान में बारिश से हाहाकार! भूस्खलन और बाढ़ से 8 लोगों की मौत, अलर्ट जारी
संजय राउत का गृहमंत्री और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, बोले- सैकड़ों करोड़ में बेचा गया शिवसेना का नाम और धनुष-बाण
विदेशी इन्फ्लुएंसर्स ने जंतर-मंतर पर जताया उत्साह, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में 36 विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने लिया हिस्सा