त्रिवेणी में पानी की आवक शुरू, 72 घंटे में बीसलपुर बांध तक पहुंचने की उम्मीद

बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना

त्रिवेणी में पानी की आवक शुरू, 72 घंटे में बीसलपुर बांध तक पहुंचने की उम्मीद
बीसलपुर बांध से जुड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। बांध के बहाव क्षेत्र में बहने वाली त्रिवेणी नदी में पानी की आवक शुरू। चित्तौड़गढ़ और मांडलगढ़ क्षेत्र से आने वाला पानी त्रिवेणी तक पहुंच चुका है, जिससे बीसलपुर बांध में भी आगामी दिनों में पानी की आवक की उम्मीद बढ़ गई। वर्तमान में त्रिवेणी करीब 2.30 मीटर की ऊंचाई से बह रही।

जयपुर। बीसलपुर बांध से जुड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। बांध के बहाव क्षेत्र में बहने वाली त्रिवेणी नदी में पानी की आवक शुरू हो गई है। चित्तौड़गढ़ और मांडलगढ़ क्षेत्र से आने वाला पानी त्रिवेणी तक पहुंच चुका है, जिससे बीसलपुर बांध में भी आगामी दिनों में पानी की आवक की उम्मीद बढ़ गई है। वर्तमान में त्रिवेणी करीब 2.30 मीटर की ऊंचाई से बह रही है।

जल संसाधन विभाग के अनुसार यदि त्रिवेणी में इसी स्तर पर पानी का बहाव लगातार बना रहा तो लगभग 72 घंटे के भीतर यह पानी बीसलपुर बांध तक पहुंच जाएगा। इससे बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल बीसलपुर बांध का जलस्तर 313.69 आरएल मीटर दर्ज किया गया है। प्रदेश में मानसून की सक्रियता और कैचमेंट क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते जल संसाधन विभाग बांध और त्रिवेणी की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। आने वाले दिनों में यदि बारिश का दौर जारी रहा तो बीसलपुर बांध में पानी की आवक और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग