जलदाय मंत्री ने किया रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन

दो अगस्त को रक्तदान शिविर

जलदाय मंत्री ने किया रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन
जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने जयपुर के राजापार्क स्थित हरमिलाप भवन में दो अगस्त को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा के पोस्टर का विमोचन किया। इंटक एवं पीएचईडी स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में प्रदेशभर के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे।

जयपुर। प्रान्तीय नल मजदूर यूनियन इंटक एवं पीएचईडी स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में दो अगस्त को जयपुर में रक्तदान शिविर और श्रद्धांजलि सभा राजापार्क स्थित हरमिलाप भवन में होगी। इसके पोस्टर का विमोचन जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने किया। पोस्टर विमोचन के अवसर पर मुख्य अभियंता देवराज सोलंकी, मुकेश बंसल, भवानी सिंह शेखावत, अतिरिक्त सचिव संदीप शर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे।

यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत और कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा ने बताया कि प्रदेशभर से जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, खेल जगत के खिलाड़ी, युवा वर्ग जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धौलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल धौलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र में कोलुआ गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा...
राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखा पत्र, जंतर-मंतर पुलिस कार्रवाई की जांच और पैलेट गन इस्तेमाल पर मांगा जवाब
जलदाय मंत्री ने किया रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन
एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान शुरू
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया मिड-डे मील मेन्यू लागू; छात्रों को मिलेगा मौसमी फल
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प
चीन ने दिखाया हाईटेक कृषि रोबोट: 108 मैकेनिकल हाथों से करेगा कपास की कटाई, इंसानों से 120 गुना तेज दावा