हम सख्ती से निपटेंगे, किससे सख्ती से निपटोगे... देशवासियों से : गहलोत
एसआईआर का खेल सबकी मिलीभगत से हुआ
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भाजपा जब विपक्ष में थी तो ये भी सड़कों पर उतरते थे, लेकिन कांग्रेस ने कभी नहीं कहा कि विपक्षी ताकतों के बलबूते पर सड़कों पर उतरे हैं। मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि एसआईआर का खेल सबकी मिलीभगत से हुआ, 13 करोड़, 30 लाख वोटों के कटने का कोई जवाब नहीं दे रहा है। इसलिए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को बचाव में आना पड़ रहा है। वे कह रहे हैं कि हम सख्ती से निपटेंगे, किससे सख्ती से निपटोगे, देशवासियों से लोकतंत्र में जो लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, क्या उनसे निपटने के लिए ये भाषा काम में लेना उचित है, धमकाना उचित है, मैं ये पूछना चाहता हूं कि जिस प्रकार से धमकाया गया।
एक राष्ट्रीय पार्टी और जो सत्ताधारी पार्टी का अध्यक्ष, अगर ये बात बोलता है कि हम सख्ती से निपटेंगे, तो बगैर सरकार के गृहमंत्री अमित के इशारे के बगैर वो बोल नहीं सकते, जो भाषा भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष काम ले रहा है, तो इसका मतलब है कि सरकार से उनको इशारा हुआ है कि आपको किस लैंग्वेज में प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंदर बात करनी हैं।

Comment List