प्रदेश में एक बार फिर बदला मौसम : 7 जिलों में बारिश और कोहरे का अलर्ट, ठंडी हवाओं के कारण ठंडक

धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली

प्रदेश में एक बार फिर बदला मौसम : 7 जिलों में बारिश और कोहरे का अलर्ट, ठंडी हवाओं के कारण ठंडक

करौली, भरतपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू में कोहरा रहा, जबकि कोटा, बूंदी और बारां में धुंध व बादल छाए रहे।

जयपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में बारिश और 17 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सीकर और जयपुर समेत कई जिलों में सुबह 8 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहने और धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली।

करौली, भरतपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू में कोहरा रहा, जबकि कोटा, बूंदी और बारां में धुंध व बादल छाए रहे। सीकर, पिलानी और फतेहपुर में ठंडी हवाओं के चलते दिन में ठंडक बनी रही और तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर गया। राज्य में सुबह-शाम सर्दी का असर कम रहा। सबसे ठंडा इलाका पाली रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे अधिक रहा।

 

Tags: Rain

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह