दिल्ली में मौसम बिगड़ा : बेंगलुरु-दिल्ली कार्गो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, ट्रैफिक कंट्रोल ने दी लैंडिंग की अनुमति

एहतियातन जयपुर डायवर्ट करने का निर्णय

दिल्ली में मौसम बिगड़ा : बेंगलुरु-दिल्ली कार्गो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, ट्रैफिक कंट्रोल ने दी लैंडिंग की अनुमति
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम और भारी ट्रैफिक के कारण बुधवार को क्विक जेट की बेंगलुरु-दिल्ली कार्गो फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। एटीसी के निर्देश पर विमान सुरक्षित रूप से जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। मौसम सुधरने और ट्रैफिक सामान्य होने के बाद फ्लाइट को दोबारा दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

जयपुर। दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम और एयर ट्रैफिक कंजेशन के चलते बुधवार को एक कार्गो विमान को जयपुर उतारना पड़ा। जानकारी के अनुसार क्विक जेट एयरलाइन की कार्गो फ्लाइट बेंगलुरु से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी, लेकिन दिल्ली एयरस्पेस में मौसम खराब होने और ट्रैफिक दबाव बढ़ने के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। इसके बाद विमान को एहतियातन जयपुर डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया।

एटीसी के निर्देश पर फ्लाइट को सुरक्षित रूप से जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया। एयरपोर्ट पर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विमान को स्टैंड पर रखा गया। कुछ समय बाद जब दिल्ली में मौसम में सुधार हुआ और ट्रैफिक सामान्य होने लगा, तब फ्लाइट को दोबारा टेकऑफ की अनुमति दे दी गई।

 

Tags: Flight

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश