Weather Update : प्रदेश से सर्दी की लगभग विदाई, पारा 36 डिग्री तक पहुंचा; सुबह-शाम की सर्दी भी गायब

तापमान के और अधिक बढ़ने की संभावना 

Weather Update : प्रदेश से सर्दी की लगभग विदाई, पारा 36 डिग्री तक पहुंचा; सुबह-शाम की सर्दी भी गायब

राजस्थान में सर्दी विदाई पर, गर्मी का सीजन शुरू। राज्य में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचा। मार्च के पहले सप्ताह में होली के दौरान पारा 40 डिग्री तक जाने की संभावना। सुबह-शाम की सर्दी भी लगभग गायब।

जयपुर। प्रदेश से सर्दी अब लगभग विदाई की ओर है । तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया है और आने वाले दिनों में तापमान के और अधिक बढ़ने की संभावना है। फिलहाल राजस्थान में पश्चिमी हिस्से से सर्दी की विदाई हो गई है। राज्य में गर्मी का सीजन शुरू हो गया और दिन का अधिकतम तापमान अब 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। अधिकांश इलाकों में न्यूनतम अधिकतम सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो रहा है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह में होली के दौरान राज्य में गर्मी तेज होने की आशंका है। इस दौरान एंटीसाइक्लोन बनने और पश्चिमी राजस्थान से हीटवेव चलने से पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राजस्थान में सुबह-शाम की सर्दी भी अब लगभग गायब हो गई। कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर दर्ज हो रहा है। मंगलवार रात में सबसे कम सर्दी बीकानेर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

Post Comment

Comment List

Latest News

BSNL डायरेक्टर का ‘रॉयल’ प्रयागराज दौरा पड़ा भारी, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला BSNL डायरेक्टर का ‘रॉयल’ प्रयागराज दौरा पड़ा भारी, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला
प्रयागराज दौरे के लिए BSNL अधिकारी ने बनाया 'लॉजिस्टिक्स प्लान'। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रद्द किया दौरा। सरकारी संसाधनों...
जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में 2 महीने से नहीं मिला वेतन, नाराज ठेका कार्मिकों ने किया प्रदर्शन
'साढ़े 3 करोड़ लोग मरने वाले थे, मैंने रूकवाया भारत-पाक परमाणु युद्ध': अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का फिर वही राग
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 16 करोड़ से पेयजल सुविधाओं का विकास, 9,519 केंद्र होंगे लाभान्वित
18 यात्रियों को लेकर 18 महीने बाद फिर चली भारत-बांग्लादेश के बीच मैत्री बस, दोनों देशों के बीच बहाल हुई मैत्री सेवा 
डीवीसीएम माओवादी मल्लेश का बीएसएफ कैंप में आत्मसमर्पण : नक्सलवाद छोड़ मुख्यधारा में शामिल, बीएसएफ अधिकारियों ने बताया- सरकार की पुनर्वास योजना का मिलेगा लाभ
'रूट्स टू विंग्स' थीम पर जयपुर में जुटेगी महिला शक्ति : 27 से 'विमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप', स्मृति ईरानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगी उद्घाटन