Weather Update : आंधी-बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी फिर से बढ़ी, कल से और चढ़ेगा पारा
अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज
जयपुर सहित राजस्थान के अधिकांश जिलों में बारिश और आंधी थमने के बाद गर्मी फिर तेज। तेज धूप के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज। पश्चिमी जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा। मौसम विज्ञान विभाग ने 9 मई से हीटवेव का नया दौर शुरू होने और तापमान 47 डिग्री तक जाने की संभावना।
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में बारिश और आंधी का दौर थमने के साथ ही गर्मी फिर से बढ़ गई है। बीते दिन प्रदेश के अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक का इजाफा हुआ।
पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने राज्य में 9 मई से हीटवेव (लू) का एक नया दौर शुरू होने और तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। इस बीच 2 जिलों (भरतपुर और धौलपुर) में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 May 2026 18:41:24
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...

Comment List