Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में आंधी-बारिश के आसार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
श्रीगंगानगर में शनिवार सुबह हल्की बारिश होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली
प्रदेश में गर्मी फिर बढ़ने वाली है। श्रीगंगानगर में हल्की बारिश से थोड़ी राहत, 24 मई से हीटवेव बढ़ने का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी। जयपुर समेत सात जिलों में यलो अलर्ट लागू। तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है।
जयपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। लगातार दो दिनों तक भीषण गर्मी झेलने के बाद श्रीगंगानगर में शनिवार सुबह हल्की बारिश होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। विभाग ने 24 मई से प्रदेश में गर्मी फिर तेज होने और हीटवेव के असर के बढ़ने की संभावना जताई है। इसके लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आज जयपुर सहित राज्य के 7 जिलों में यलो अलर्ट लागू रहेगा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में सीवियर हीटवेव का प्रभाव देखने को मिलेगा, जबकि पूर्वी और उत्तरी जिलों में हीटवेव के साथ वार्म नाइट की स्थिति बनी रह सकती है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर में जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

Comment List