Weather Update : जयपुर में बारिश से बढ़ी सर्दी, सीकर सहित कुछ जिलों में भी हुई बारिश 

6 जिलों में यलो अलर्ट भी जारी

Weather Update : जयपुर में बारिश से बढ़ी सर्दी, सीकर सहित कुछ जिलों में भी हुई बारिश 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद आज अल सुबह राजधानी जयपुर सहित कुछ जिलों में मौसम में बदलाव हुआ और बारिश हुई। जयपुर में आज सुबह कई इलाकों में हल्की बरसात हुई। सर्द हवा भी चली। वहीं बादल छाए हुए हैं। सीकर, ब्यावर और पाली में भी बारिश हुई। इससे इन जिलों में बर्फीली हवाएं चल रही है और सर्दी का असर काफी बढ़ गया है।

जयपुर। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद आज अल सुबह राजधानी जयपुर सहित कुछ जिलों में मौसम में बदलाव हुआ और बारिश हुई। जयपुर में आज सुबह कई इलाकों में हल्की बरसात हुई। सर्द हवा भी चली। वहीं बादल छाए हुए हैं। सीकर, ब्यावर और पाली में भी बारिश हुई। इससे इन जिलों में बर्फीली हवाएं चल रही है और सर्दी का असर काफी बढ़ गया है। उदयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में आज हल्की बारिश का अलर्ट है। बारिश के साथ घने कोहरे को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं, दो दिन बाद दिसंबर की शुरुआत से कोल्ड वेव की भी आशंका जताई गई है। इससे पहले, गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहा। इससे दिन के तापमान में गिरावट हुई।

कल से घना कोहरा छाने की संभावना : मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- आज अजमेर, जयपुर, उदयपुर संभाग और उसके आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, 29-30 नवंबर को राज्य के दक्षिणी में पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। इसको लेकर 6 जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। दिसंबर के पहले सप्ताह में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट होने और शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर (गोल्ड-वेव) की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फेड मीटिंग से पहले बाजार में हाहाकार : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव फेड मीटिंग से पहले बाजार में हाहाकार : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
वैश्विक बाजारों में दबाव और अमेरिकी फेड की ब्याज दरों को लेकर बढ़ी चिंता के चलते जयपुर सर्राफा बाजार में...
ऑफिस टाइम की बारिश बनी आफत, दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारों से लोग परेशान
नगर निगम की अनूठी पहल : शिवालयों में चढ़े पत्र-पुष्प अब नहीं जाएंगे कचरे में, शिवार्पणम के तहत मंदिरों के निर्माल्य से बनेगी जैविक खाद
वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे : राजस्थान में हेपेटाइटिस के साइलेंट केस बढ़े, हाई-रिस्क ग्रुप में 3.2 प्रतिशत तक पॉजिटिविटी
बकाया भुगतान नहीं करने पर डेयरी संघ करेगा आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की चेतावनी
राम मंदिर दान चोरी मामले में 10 अगस्त से पहले एसआईटी की स्थिति रिपोर्ट पेश करने का सुप्रीम निर्देश
सिंधी कैंप बस स्टैंड पर लावारिस बैगों से 38.63 किलो डोडा चूरा-पाउडर बरामद, जानें पूरा मामला