Weather Update : राजस्थान में फिर बढ़ी दिन की गर्मी, 37 डिग्री के पार पहुंचा पारा 

हल्की गर्मी महसूस की जा रही 

Weather Update : राजस्थान में फिर बढ़ी दिन की गर्मी, 37 डिग्री के पार पहुंचा पारा 
राजस्थान में मौसम साफ होने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ने से दिन के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होने लगी है। दिवाली से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की जा रही।

जयपुर। राजस्थान में मौसम साफ होने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ने से दिन के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होने लगी है। दिवाली से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। पश्चिमी राजस्थान के कई शहरों में तापमान अधिक रहा और कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिन में गर्मी बढ़ने के साथ ही रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे सुबह और देर रात मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सीकर का फतेहपुर बुधवार को प्रदेश के ठंडे स्थानों में शामिल रहा। यहां की रात माउंट आबू से भी ज्यादा ठंडी रही।

पश्चिमी राजस्थान में दिन के समय धूप तेज रहने से गर्मी का असर अधिक महसूस हुआ। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और दिनभर धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान में कुछ स्थानों पर मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में सुबह-शाम सर्दी और दिन में हल्की गर्मी का असर बना रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर
वायु प्रदूषण से 2023 में देश में करीब 20 लाख लोगों की मौत हुई। कांग्रेस ने फिक्की-ईवाई की रिपोर्ट का...
त्योहार पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, जयपुर से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन
दीपावली की रात आग का तांडव, कहीं दुकान तो कहीं ट्रक में लगी आग
जहरीली हवा को साफ दिखाने का खेल? सरकार पर AAP का हमला
भिवाड़ी की हवा में घुला जहर, AQI 300 पार
मिस्र में ट्रेनों की टक्कर के बाद चीख-पुकार : 7 लोगों की मौत, पलटे डिब्बों में फंसे यात्रियों की तलाश
महाराष्ट्र में दिवाली की रात इमारत बनी आग का गोला, 50 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू