Weather Update : प्रदेश में कोहरे का असर, घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना

Weather Update : प्रदेश में कोहरे का असर, घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी

प्रदेश में कल से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना। इसका प्रभाव कल गुरुवार से प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलेगा। इधर राजस्थान में हवा चलनी शुरू हो गई है। रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से सर्दी तेज हो गई। बीती रात सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 2 डिग्री दर्ज हुआ।

जयपुर। प्रदेश में कल से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका प्रभाव कल गुरुवार से प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलेगा। इधर राजस्थान में हवा चलनी शुरू हो गई है। रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से सर्दी तेज हो गई। बीती रात सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 2 डिग्री दर्ज हुआ। यहां बुधवार सुबह फसलों पर ओम जमी नजर आई। अलवर में भी कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण श्रीगंगानगर में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, जहां का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में आज भी घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवाओं के चलने से शेखावाटी समेत दूसरे शहरों में रात की सर्दी तेज होने लगी। यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई। सीकर जिले में मंगलवार रात को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ के एरिया में घना कोहरा रहने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 18 दिसंबर के बाद एक नया वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से राज्य के बीकानेर, जैसलमेर के एरिया में 19 से 22 दिसंबर के बीच आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोड चालान राजस्व और ओवरलोड कार्रवाई में आरटीओ प्रथम प्रदेश में अव्वल, 18 हजार से अधिक मामलों में कार्रवाई रोड चालान राजस्व और ओवरलोड कार्रवाई में आरटीओ प्रथम प्रदेश में अव्वल, 18 हजार से अधिक मामलों में कार्रवाई
रोड चालान राजस्व व ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के मामले में जयपुर आरटीओ प्रथम ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान...
बर्लिन पहुंचे राहुल गांधी, ओवरसीज कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत, प्रवासी भारतीयों से करेंगे संवाद
53 वर्ष के हुए जॉन अब्राहम : मॉडलिंग से की करियर की शुरूआत, जानें अभिनेता से निर्माता बनने तक के सफर के बारे में 
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी को विधानसभा में दी गई पुष्पांजलि, वासुदेव देवनानी ने कहा- राजस्थान की राजनीति के सशक्त स्तंभ और अनुभवी जननेता थे हरिदेव जोशी
पीएम मोदी ने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने पर इथियोपिया सरकार का आभार व्यक्त किया, बोलें-मेरे लिए बहुत गर्व की बात
आरजीएचएस अधिकृत केमिस्टों छह महीने से नहीं हुआ भुगतान, सरकार से लगाई गुहार
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, कल से 50 प्रतिशत कर्मचारी करेंगे घर से काम, जानें पूरा मामला