Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में तापमान 46 डिग्री के पार

श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा

Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में तापमान 46 डिग्री के पार

राजस्थान में गर्मी बढ़ती जा रही। मौसम केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान 43-46°C तक पहुंच रहा, श्रीगंगानगर में 46.5°C रिकॉर्ड। अगले 1 सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना। पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी राजस्थान में तेज धूलभरी हवाओं के साथ हीटवेव और ऊष्णरात्रि की आशंका।

जयपुर। राजस्थान में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में हीटवेव और ऊष्णरात्रि (गर्म रातें) की स्थिति भी देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ने की आशंका है।

विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी सतही हवाएं चल सकती हैं। इससे गर्मी के साथ-साथ धूलभरी आंधियों का असर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तराखंड में धधका जंगल : SDRF-NDRF ने समय रहते बचाई बड़ी आबादी, रिहायशी इलाके तक पहुंचने से पहले काबू उत्तराखंड में धधका जंगल : SDRF-NDRF ने समय रहते बचाई बड़ी आबादी, रिहायशी इलाके तक पहुंचने से पहले काबू
उत्तरकाशी में ज्ञानसू-साल्ड रोड के बासुगांव के पास जंगल में देर रात आग लग गई। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन विभाग और...
जंतर-मंतर में पर्यटकों को राहत : धूप से बचाव के लिए बांटे जा रहे छाते, पुरातत्व विभाग की पहल से भीषण गर्मी में पर्यटकों को मिल रही सुविधा
दाम बढ़े : डीजल की मार अब जनता के सिर, निजी बसों में 40 किमी तक 10 रुपए बढ़े
तमिलनाडु में मंत्रिमंडल विस्तार : कांग्रेस की 59 साल बाद सत्ता में वापसी, जानें कितने विधायक बने मंत्री
Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में तापमान 46 डिग्री के पार
बिजली के तारों पर झूल रहे पेड़, हर समय हादसों का अंदेशा
रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा, 96.34 प्रति डॉलर पर खुला