Weather Update : पश्चिमी राजस्थान में बढ़ी तपिश, जैसलमेर-बाड़मेर में पारा 44 डिग्री पार, कई जिलों में हीटवेव का दौर शुरू

तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों का जनजीवन प्रभावित

Weather Update : पश्चिमी राजस्थान में बढ़ी तपिश, जैसलमेर-बाड़मेर में पारा 44 डिग्री पार, कई जिलों में हीटवेव का दौर शुरू
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ते ही गर्मी बढ़ी। जैसलमेर और बाड़मेर में तापमान 44 डिग्री तक और हीटवेव का दौर शुरू। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी। अगले दिनों तापमान 2-3 डिग्री बढ़ने और कुछ क्षेत्रों में आंधी-बारिश की संभावना।

जयपुर। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर पड़ते ही गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में हीटवेव का दौर शुरू हो गया। सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर और बाड़मेर में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों का जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं भरतपुर, धौलपुर, करौली और अलवर के आसपास के क्षेत्रों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम केंद्र के अनुसार, आज कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके अलावा 11 और 12 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र तथा जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में अगले 5 से 6 दिनों तक हीटवेव और गर्म रातों का असर बना रह सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार